जाह्नवी और ईशान की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां पूरा कपूर खानदान जाह्नवी को स्पोर्ट करने पहुंचा। वहीं बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर भी एथनीक वियर में स्पॉट हुई।
सोनम ने Pero का डिजाइनर नेवी ब्लू सूट पहना, जिसपर फ्लोरल प्रिंट भी देखने को मिला। सोनम ने कुर्ती के साथ क्रॉप पेंट पहनी जो उन्हें काफी खूबसूरत लुक दे रही थी। इसी के साथ सोनम ने Lara Morakhia के सिल्वर ईयररिंग्स, रिंग्स के साथ अपने एथनीक वियर लुक को कंप्लीट किया।
उन्होंने अपने इस लुक के साथ व्हाइट एंड रैड चेक्ड जूती पहनी। आपको बता दे कि सोनम का यह एथनीक लुक समर सीजन के लिए बिल्कुल परफैक्ट है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP