24 APRWEDNESDAY2024 3:58:28 AM
Nari

लाल लिबास में बप्पा के दर्शन करने पहुंची सोनम,डीसेंट लुक से जीता फैंस का दिल

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 05 Sep, 2019 04:14 PM
लाल लिबास में बप्पा के दर्शन करने पहुंची सोनम,डीसेंट लुक से जीता फैंस का दिल

सोनम कपूर हमेशा से अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती है। मगर इस बार उनका यह भक्ति भरा स्वरुप देख कर उनके सारे फैंस सरप्राइज हो गए। अपनी फिल्म 'द जोया फेक्टर' के प्रमोशन में जुटी हुई है। मगर फिर भी उन्होंने समय निकाल कर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अंधेरी स्थित राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं।

  PunjabKesari

PunjabKesari

वो वहां गणेश जी के मूषक के कान में कुछ कहती हुई नजर आई। उनका यह अंदाज सबको बेहद क्यूट लगा। मानो ऐसा लग रहा था कि वो खुशी-खुशी उनसे बेहद महत्तवपूर्ण विश मांग रहीं हो। 

PunjabKesari

उनका यह लाल लिबास उन्हें बेहद खूबसूरत दिखा रहा था। उनकी लाल अनारकली उनके हाइट पर चार चांद लगा रही थी। वो किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने बड़े गोल्डन झुमकों से अपना लुक पूरा किया था। उनकी लाल बिंदी उन्हें पूर्ण रूप से एक भारतीय नारी का स्वरूप दे रही थी। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म में उनके को-एक्टर दुलकर सलमान है। जो तमिल फिल्मों में एक जानें-मानें हीरो है।        

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News