16 APRTUESDAY2024 4:05:59 AM
Nari

प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शावर पार्टी में पहुंची बॉलीवुड की ये 2 हसिनाएं

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 31 Oct, 2018 09:18 AM
प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शावर पार्टी में पहुंची बॉलीवुड की ये 2 हसिनाएं

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूूब चर्चा में है। प्रियंका जल्द ही निक जोनस की दुल्हन बनने वाली है। शादी की प्री-सेलिब्रेशन भी शुरु हो चुकी है। 

हाल में ही न्यू यॉर्क में प्रियंका की ब्राइडल शावर पार्टी होस्ट की गई, जिसमें फैमिली और दोस्त शामिल हुए। पार्टी की फोटोज और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों से पता लगा है कि पार्टी में सिर्फ हॉलीवुड स्टार्स और अमेरिकन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां भी शामिल हुई थी। हम बात कर रहे हैं सोनाली बेंद्रे और नीतू सिंह की।
PunjabKesari
नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Lovly evening at Tiffany’s #priyankabridalshower @iamsonalibendre ❤️🤗

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Oct 30, 2018 at 6:02am PDT


दोनों हसीनाएं रेड कलर की सेम ड्रेस में नजर आईं और इनके साथ प्रियंका भी दिखाई दी। 
PunjabKesari
बता दें कि दोनों ही स्टार्स इस वक्त न्यूयॉर्क में है और यहां वो इलाज के सिलसिले में आई हुई हैं।
PunjabKesari
एक तरफ सोनाली कैंसर का इलाज करवा रही हैं और दूसरी ओर भी नीतू सिंह यहां अपने पति ऋषि कपूर के इलाज के लिए गई हुई है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News