सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल से जानी जाती हैं जो ने केवल अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि ड्रैसिंग सेंस से भी मशहूर रहती है। भले ही सोनाक्षी कर्वी बॉडी शेप की है लेकिन वह हर आउटफिट काफी खूबसूरत अंदाज से वियर करती है।
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा एक नेता की बेटी की शादी अटेंड करने पहुंची, जहां सोनाक्षी का एक से बढ़कर एक ट्रैडीशनल लुक देखने को मिला। शादी में सोनाक्षी ने अर्पिता मेहता की सिक्वेन्स व्हाइट साड़ी पहनी, जिसपर रैड इम्ब्रॉडर्ड वर्क देखने को मिला। साड़ी के साथ सोनाक्षी ने इम्ब्रॉयडरी ब्लाउज पहना जो उन्हें सेक्सी लुक दे रहा था।
इसके अलावा मेहंदी फंक्शन पर सोनाक्षी ने रैड शरारा के साथ इम्ब्रॉयडर्ड शॉर्ट कुर्ती पहनी और उसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। इसी के साथ सोनाक्षी ने गोल्ड मांग टिका लगाया और बोल्ड मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया।
आप भी सोनाक्षी सिन्हा के ट्रैडीशनल वियर से कुछ टिप्स ले सकती है और हर फंक्शन में अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।