बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भले ही आज एक दम फिट नजर आती हो लेकिन किसी समय में उनका वजन 90 के भी पार था। सलमान खान के साथ 'दबंग' फिल्म का ऑफर मिलने के बाद सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो घटाया। खुद को फिट रखने के लिए सोनाक्षी लंबे समय से मेहनत कर रही है।
स्लिम फिगर पाने के लिए सोनाक्षी हैल्दी डाइट के साथ वर्कआउट भी करती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वह अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करती है। हाल में ही सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर की जिसमें वह Stix मशीन पर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ सोनाक्षी ने लिखा,'Back to the grind! These #corestix are Hard-CORE! Simple to look at, tough to do!'
सोनाक्षी की इस वीडियो पर उनके फैंन्स के काफी कमेंट्स भी किए। लोगों को सोनाक्षी का यह नया लुक काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें कि सोनाक्षी जल्द ही फिल्म दबंग-3 में नजर आने वाली है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP