18 APRTHURSDAY2024 7:36:43 AM
Nari

सोनाक्षी ने दिए खुशहाल जिंदगी जीने के दिए टिप्स-Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 24 Sep, 2018 02:56 PM
सोनाक्षी ने दिए खुशहाल जिंदगी जीने के दिए टिप्स-Nari

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुश और टैंशन फ्री रहना बहुत मुश्किल है। मगर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा खुश और एनर्जेटिक लगती हैं। उनको देखकर लगता नहीं कि उनकी लाइफ इतनी बिजी है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने लोगों को खुश और पॉजीटिव रहने के कुछ टिप्स दिए हैं।

 

उन्होंने हमें छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने के सलाह दी और कहा कि मुश्किलें और उदासी तो हमेशा आसपास मंडराएंगे। मगर ये आप पर निर्भर करता है कि आप उससे कैसे हैंडल करते हैं। 

 

1. मुश्किल समय भी करें एन्जॉय करें 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि मुश्किलों में भी अपने चेहरे की मुस्काराहट को कभी खोने नहीं देना चाहिए। मुसीबत आने पर हमेशा ठंडे दिमाग और शांत मन से सोचें हाइपर होने से कोई हल नहीं मिलेगा। 

PunjabKesari

 

2. छोटी-छोटी चीजों में ढूंढें खुशियां
हम बड़ी खुशियों को आसान से ढूंढ लेते हैं मगर हर दिन मिलने वाली छोटी-छोटी खुशियां ढूंढनी पड़ती हैं। सोनाक्षी का कहना है,' जब भी आपका मन उदास हो या तो अपनी मनपसंद का काम करना शुरू करें। जैसे मुझे पेंटिंग करना बहुत अच्छा लगता है जब भी मैं लो फील करती हूं कॉपी पेंसिल लेकर कुछ बनाने लगती हूं। आप भी वैसे ही करें। दिन में किसी अजनबी से स्माइल देकर बात करने पर भी खुशियां मिलती हैं।'

 

 

3. नाकारात्मकता से भागे नहीं उसका सामना करें
वैसे तो जीवन हर कोई पॉजीटिव ही रहता है। मगर कई बार एेसी स्थितियां आ जाती है की ना चाहे भी नाकारात्मकता हमें घेर लेती है एेसी स्थित में उससे भागे नहीं उसका सामना करें। सोनाक्षी कहती हैं,' मैं जब एक्टिंग नहीं कर रही थीं और जब सलमान खान ने मुझसे कहा था कि पतली हो जाओ उनकी बात सुनकर मैं सोचा यह नहीं हो सकता। मगर फिर मैंने खूब मेहनत की ओर पतली हुई।' 

PunjabKesari

 

4. परिवार के साथ समय बिताएं 
सोनाक्षी का मानना है कि इंसान का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम उसका परिवार होता है। वह कभी भी आपके लिए गलत नहीं सोच सकता। आप चाहे जितनी मर्जी बड़ी गलती कर लें वो हमेशा आपके साथ रहेंगे। अपने परिवार के साथ जितना हो सकते उतना समय बिताएं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News