24 APRWEDNESDAY2024 7:20:21 PM
Nari

डिजाइनर आउटफिट मेें सोनाक्षी का क्लासी लुक

  • Updated: 08 Jan, 2017 02:35 PM
डिजाइनर आउटफिट मेें सोनाक्षी का क्लासी लुक

फैशन:बॉलीवुड स्टार के स्टाइल को लोग फुल फॉलो करती हैं। डीवाज के लेटेस्ट आउटफिट्स और स्टाइल की तो लड़की खासकर यूथ बहुत मुरीद होता है। कुछ लड़कियां तो अपनी पसंद की हीरोइन का स्टाइल कॉपी भी करती हैं। आज हम जिस स्टार के नए लुक की बात कर रहे हैं वह है सोनाक्षी सिन्हा। 


सोनाक्षी पर वैस्टर्न और ट्रैडिशनल हर तरह के आउटफिट्स बहुत जचते हैं। इस बार जाने माने डीजाइनर मनीष मल्होत्रा के जन्म दिन की पार्टी में स्पॉट हुई। इस पार्टी में वह मनीष की ही डिजाइन की हुई ड्रैस पहने नजर आईं। ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर के मेल की इस आउटफिट्स में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऑफ व्हाइट कलर की कुर्ती में शिमरी गोल्डन कलर के डॉट उनकी ड्रैस को खूबसूरत लुक दे रहे थे। ऑफ शोल्डर फुल स्लीव कुर्ती के कफ कर हैवी इंब्रायडरी खूब जच रही थी।
 

इसके साथ उन्होंने शाइनी गोल्डन एंकल लैंथ जैगिग वियर की हुई थी, जो उनकी कुर्ती की कढाई के साथ मैच कर रही थी। इस स्टाइल में वह बहुत कंफर्टेबल नजर आईं। मेकअप की बात करें तो सोनाक्षी ने पिंक लिप शेड के साथ न्यूड ब्लश और आईलाइनर लगाया हुआ था। इसके साथ लुज बाल उनको कंपलीट लुक दे रहे थे। 
 

सोनाक्षी ने गोल्डल कलर के ही फुटवियर पियर किए हुए थे जो उनके कपड़ों के साथ मैच कर रहे थे। ड्रैस के साथ उन्होने स्लिंग बैग वियर किया हुआ था। ओवर आल सोनाक्षी का यह स्टाइल उनको क्लासी लुक दे रहा था। आपको भी सोनाक्षी का यह ड्रैसिग सैंस पसंद आया तो इसे जरूर ट्राई करें। 
 

Related News