23 APRTUESDAY2024 7:23:22 PM
Nari

सनी लियोन भी थीं अपेंडिक्स के दर्द की शिकार, जानिए इसके कारण व इलाज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Jan, 2019 06:49 PM
सनी लियोन भी थीं अपेंडिक्स के दर्द की शिकार, जानिए इसके कारण व इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन कुछ समय पहले अपेंडिक्स की बीमारी से पीड़ित थी। रियालटी शो 'स्पील्ट्सविला 11' के दौरान उन्हें पेट में दर्द हुआ तभी उन्हें पता चला कि वह अपेंडिक्स प्रॉब्लम की गिरफ्त में हैं। हालांकि अब सनी बिल्कुल फिट एंड फाइन है। चलिए आज हम आपको इस बीमारी के कारण, लक्षण व उपचार बताते हैं, जिससे आप इसके खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

 

10 से 30 उम्र के लोगों को होती है यह समस्या

अपेंडिक्‍स एक ऐसी समस्या है जो 10 से 30 साल की उम्र के लोगों में आम देखने को मिलती है। इसका दर्द पेट के दाई तरफ नीचे के हिस्से में होता है। अगर इसमें इंफैक्शन हो जाए तो हल्का सा दबाने पर भी दर्द शुरू हो जाता है। अपेंडिक्स आंत का ही एक हिस्सा होता है, जिसका काम शरीर में सेलूलोज को पचाने के लिए होता है।

PunjabKesari

कैसे होती है यह बीमारी?

अपेंडिक्स की नाड़ी छोटी और बड़ी आंत के मिलने वाले जगह पर होती है। ये 2-4 इंच का होती है, जिसका एक सिरा खुला और दूसरा बंद रहता है। जब इसमें कण जमा होने शुरू हो जाते हैं तो दूसरा सिरा बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाते है और यहीं से शुरू होता है अपेंडिक्स का दर्द ।

 

इन कारणों से भी होता है अपेंडिक्स का दर्द

अपेंडिक्स में इंफैक्शन के कई कारण हो सकते हैं जैसे- फाइबर वाले भोजन की कमी, फलों के बीज का सेवन और पुरानी कब्ज।

PunjabKesari

बीमारी के लक्षण

कफ युक्त मल आना
पेट और नाभि में तेज दर्द 
पेट में सूजन 
भूख ना लगना
कब्ज की समस्या 
जी मिचलाना
पेट के निचले व दायीं तरफ दर्द
तेज बुखार 
पेशाब करते समय दर्द 

 

दर्द से राहत पाने के घरेलू उपचार

कई बार यह दर्द घरेलू नुस्खे व दवा से ही ठीक हो जाता है लेकिन बार-बार अपेंडिक्स का दर्द होने पर डॉक्टर अपेंडिक्स को निकाल देते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस दर्द से राहत पाने के कुछ घरेलू उपचार।

 

अदरक

इस दर्द को दूर करने के लिए दिन में 2 बार अदरक की चाय का सेवन करें। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच अदरक डालकर उबालें। फिर इसमें शहद मिलाकर पीएं।

PunjabKesari

लहसुन 

खाली पेट 2-3 कच्ची लहसुन का सेवन करने से दर्द में काफी आराम मिलता है। आप खाने में भी लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं।

 

पुदीना

1 चम्मच पुदीने की पत्तियों को 1 कप पानी में 10 मिनट के लिए उबालें। ठंड़ा होने पर इसमें शहद मिलाकर पीएं। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करने से दर्द गायब हो जाएगा।

PunjabKesari

तुलसी

1 मुट्ठी तुलसी, 1 छोटा चम्मच अदरक और 1 कप पानी में तब तक उबालें जब तक वह आधा ना रह जाए। इस चाय का सेवन दिन में 2-3 बार करें। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी की 3-4 पत्‍तियों को चबा भी सकते हैं।

 

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करने से आंतों में जमा गंदगी साफ होनी शुरू हो जाती है। साथ ही इससे अपेंडिक्स दर्द से भी राहत मिलती है।

 

छाछ

अगर आप घरेलू तरीके से इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं। तो रोजाना छाछ का सेवन करना शुरू करें। अपेंडिक्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए छाछ में काला नमक डालकर पीना लाभकारी है। इससे शरीर में जमा गंदगी भी बाहर निकल जाती है।

PunjabKesari

अपेंडिक्स से बचाव के टिप्स

अपेंडिक्स दर्द से राहत पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
भोजन में फाइबर की ज्यादा से ज्यादा मात्रा लेंक्योंकि इससे अपेंडिक्स दर्द का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसके लिए आप सेब, सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करें।
मूंगफली, दाल, सूजी से बने स्नैक्स भी इससे बचाव में मदद करते हैं।
ब्रेकफास्ट हो, लंच हो या डिनर टाइम पर करें इससे डाइजेशन का प्रोसेस सही रहता है और पेट साफ रहता है।
फैट वाली चीजों जैसे घी, तेल, मसालों से बनी चीजों का कम से कम इस्तेमाल करें।

 

ध्यान में रखे यह बात

कई बार पेट के निचले हिस्से में दर्द का कारण देर तक पेशाब को रोक कर रखना भी हो सकता है।यह जरूरी नहीं कि पेट की निचले हिस्से में दाई तरफ दर्द का कारण अपेंडिक्स ही हो। इसके लिए जरूरी है डॉक्टरी जांच करवाई जाए ताकि पता चल सके कि दर्द का कारण क्या है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News