हैल्थ प्रॉबल्म कभी बताकर नहीं आती मगर कई बीमारियों का आगमन ऐसे होता है जैसे कि वो हमेशा से ही किसी भी इंसान को होते रहती हो। यहां तक कि वो बीमारियां इतनी अजीब होती है कि उनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। कई लोग इन अजीब बीमारियों की वजह से होने वाली परेशानियों को यूं ही झेलते रहते है। जाहिर है आपको भी यह अजीब बीमारियां अचानक से हो जाती होंगी। तो चलिए आपको इनके बारे में कुछ सही जानकारी व बचाव के तरीके बताते है।
मुंह सुख जाना
सबसे जरुरी ग्लैंड मुंह में सलाइवरी ग्लैंड होता है। इसकी वजह से ही मुंह में लार उत्पन्न होता है जो मुंह को सूखने से रोकता है। अगर यह इनैक्टिवे हो जाए या इनकी कमी हो जाए तो मुंह सूखने लगता है। कई बार एंटीथिस्टेमाइंस तथा एंटीडिप्रेशन की दवाई लेने से भी यह समस्या हो सकती है।
बचाव
- आप शुगर फ्री च्युइंग गम खा सकते है ,इससे लार बनने की प्रक्रिया नहीं रुकेगी।
- नियमित रूप से आप माउथ जेल या लिक्विड इस्तेमाल कर सकते हो।
बेवजह छींक आना
इसका सही कारण है प्रदुषण या आपकी कोई एलर्जी जिसके बारे में आपको नहीं पता है।
बचाव
- आप अपनी एलर्जी का पता लगाने के लिए किसी डाक्टर को दिखाएं।
- अपने साथ हैंकि या माउथ मास्क ले कर चलें।
गर्दन में अकड़न होना
आज की बिजी लाइफ में यह परेशानी आम है। अगर आप भी लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा देर बैठते है तो यह समस्या आपको भी हो सकती है।
बचाव
- अपनी जगह पर सही पोस्टर में बैठें।
- हो सके तो योग अपने डेली रूटीन में ले कर आए।
होंठों का फट जाना
अक्सर लोगों के होठ फट जाते है ,इसकी वजह है कि उनके शरीर में पानी की कमी होना। हमारी होठ की त्वचा बहुत पतली होती है और इसमें कोई ऐसा ग्लैंड नहीं होता जो तेल रिलीज करें ,इसीलिए होठ फट जाते है।
बचाव
- आप हर समय लिप बाम अप्लाई कर सकती है।
- आप कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।
कान में पानी चले जाना
अक्सर नहाते वक़्त या स्विमिंग करते समय कान में पानी चला जाता है। जिससे कान में दर्द शुरू हो जाता है।
बचाव
- आप हेयर ड्रायर को जेंटल मोड पर ऑन करके अपने कान में गए हुए पानी को सूखा सकती है।
- आप तौलिए से भी अपने कान के पानी को सूखा सकती है।
पैर सो जाना
जब हमारा ब्रेन कोई सिग्नल मिस कर देता है तब ऐसी समस्या होती है।
बचाव
- पैर को आराम से दूसरी दिशा में मूव करें।
छाले हो जाना
छाले कही भी हो सकते है। जलने से भी या जब पैर गीले होते है और उसपर हम तंग जूते पहन लेते है तब भी यह हो सकता है।
बचाव
- आप छाले को ज्यादा छुए मत।
- छाले बड़े होने पर डाक्टर को जरूर दिखाए।
- छाले पर पाउडर या टूथपेस्ट अप्लाई कर सकते है।