25 APRTHURSDAY2024 8:44:15 AM
Nari

ब्यूटी की हर प्रॉब्लम को दूर करने का उपाय है ये फेस पैक

  • Updated: 28 Jun, 2018 02:32 PM
ब्यूटी की हर प्रॉब्लम को दूर करने का उपाय है ये फेस पैक

प्याज हर रसोई घर में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग सब्जियों में तड़का लगाने के लिए करते हैं। कुछ लोग इसको स्लाद के रूप में भी खाते है। कच्चा प्याज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता। मगर क्या आप जानते हैं। सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ ही प्याज ब्यूटी की समस्याओं को दूर करने के काम भी आता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। जो स्किन को चमकादार बनाने के काम आता है। प्याज का पेस्ट लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होने के साथ ही पिपंल्स के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसके अलावा भी प्याज का पेस्ट लगाने से स्किन को कई फायदे मिलते हैं। हम यहां प्याज़ के ऐसे ही कुछ फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप मुलायम और चमकदार त्वचा पा सकते हैं।

 

1. हैल्दी और जवां स्किन
हमेशा हैल्दी और जवां दिखने के लिए प्याज वाले फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए 1 छोटा प्याज लेकर उसको टुकड़ों में काट लें। फिस इसका जुस निकालकर कॉटन बॉल की हैल्प से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस मासक को कम से कम 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

2. ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग स्किन के लिए 1 प्याज को काटकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लोइंग बनता है। 

 

3. पिंपल्स से राहत
पिंपल्स को  दूर करने के लिए प्याज से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें। पेस्ट बनाने के लिए एक प्याज लें। इसको अच्छे से मैश करके 1 चम्मच शहद और नींबू मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। एेसा करने से पिपंल्स से राहत मिलेगी। 

 

4. ड्राई स्किन के लिए
ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए प्याज का पेस्ट बहुत हैपफूल है। प्याज का पेस्ट बनाने के लिए 1 प्याज को अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें अंडे की जर्दी और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अच्छे से मिला लें। जब यह अच्छे से मिल जाए को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। 15 मिनट के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में इस पैक को दो बार लगाएं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News