प्यार एक एेसा एहसास है जिसको हर कोई महसूस करना चाहता है। लड़का हो या लड़की अपने लिए एक एेसा पार्टनर चाहता है जो उसको पूरी तरह समझता हो। जब भी किसी की जिंदगी में एेसा इंसान आता है तो वह उसको कभी जाने नहीं देता है। अगर बात टीवी की दुनिया और ग्लैमर वर्ल्ड की करें तो वहां पर कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। एक्टर अक्सर जिंदगी में सफल होना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी खुद को बनाने की चाह में उन्हें वो रोल्स भी निभाने पड़ते हैं, जिन्हें वो सपनों में भी नहीं करना चाहते।
टीवी की कई जोड़िए ऐसी है जो रियल में भी लाइफ पार्टनर है और टीवी पर भाई-बहन और देवर- भाभी का रोल निभा रही हैं। आज हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जो असल में कपल हैं और टीवी पर बहन-भाई।
1. रोहन मेहरा और कांची सिंह
रोहन मेहरा और कांची सिंह ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहन-भाई का किरदार निभाया है। इसी दौरान साथा में काम करते-करते दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इन दिनों ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से नहीं छुपाया। जब रोहन बिग बॉस के घर में आए तो कांची ने उनको स्पोर्ट किया था।
2. रिंकू धवन और किरण करमरकर
‘धारावाहिक कहानी घर घर की’ में रिंकू और किरण ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। इसी सिरियल के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया । 2011 में रिंकु और किरण ने शादी कर ली।
3. चारु असोपा और नीरज मालवीय
इन दोनों को छोटे पर्दे के सीरियल ‘मेरे अगने में’ के सेट पर प्यार हुआ। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। कुछ समय पहले ही इन दोनों की सगाई हुई थी और कुछ समय बाद ही इनका रिश्ता टूट गया।
4. अविनाश सचदेव और शलमाली देसाई
'इस प्यार को क्या नाम दूं’ में अविनाश और शलमाली ने देवर-भाभी का किरदार निभाया था। मगर उस समय यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
5. अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया
स्टार प्लस पर आने वाले पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बते' के भाई-बहन का किरदार निभाने वाले रूही और आदित्य भी रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों को अकसर साथ में देखा जाता है। रूही और अदिति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी साथ में पिक्स डालते रहते हैं।
6. अली गोनी और कृष्णा मुखर्जी
‘ये है मोहब्बते’ में चाचा- भतीजी का रोल करने वाले अली गोनी और कृष्णा भी असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।