19 APRFRIDAY2024 5:09:17 PM
Nari

जान लें ये संकेत, युवाओं को भी हो रहा है बड़ी आंत का कैंसर!

  • Updated: 11 Apr, 2017 10:51 AM
जान लें ये संकेत, युवाओं को भी हो रहा है बड़ी आंत का कैंसर!

सेहत: बदलते लाइफस्टाइल की वजह से लोगों का खान-पान काफी हद चेंज हुआ है। इसी बदलाव के काऱण ज्यादातर लोग किसी न किसी तरह की बीमारी से ग्रस्त ही रहते हैं। आजकल के समय में कैंसर की बीमारी काफी सुनने को मिल रही है। वैसे तो कैंसर कई प्रकार के होते है लेकिन आज हम बड़ी आंत के कैंसर की बात कर रहे है। जो यंग लोगों को बी अपनी चपेट में ले रहा है। बहुत से लोगों को इस कैंसर के शुरूआती संकेत का पता नहीं होता और इन्हें इग्नोर कर देते है। अगर वक्त रहते इसके संकेत को पहचानकर इसका इलाज न करवाया जााए तो जान को खतरा हो सकता है। आज हम आपको बड़ी आंत के कैंसर के संकेत बताएंगे। 

 

1. स्टूल में ब्लड 

कोलोरेक्टल कैंसर में स्टूल के साथ ब्लड आने या रेक्टम में ब्लीडिंग होने की प्रॉबल्म होती है। 

 

2. वजन घटना 

डाइट या एक्सरसाइज में बदलाव किए बगैर अजानक वजन कम हो जाए तो यह बड़ी आंत का कैंसर हो सकता है। 

 

3. पेट फूलना 

कोलोरेक्टल कैंसर होने पर डाइजेशन सही तरह से नहीं हो पता । ऐसे में बार-बार पेट फूलने की समस्या होती है। 

 

4. पेट दर्द 

पेट के नीचले हिस्से में अक्सर दर्द या ऐंठन महसूस हो तो शायद आपको कोलोरेक्टल कैंसर हो सकता है। 

 

5. कमजोरी 

अक्सर कमजोरी फिल होना। थोड़ा सा काम करने पर ही थक जाने की शिकायत रहती है तो हो सकता है कि यह कोलोरेक्टल कैंसर का संकेत हो। 

 

6. पेट साफ न होना 

अगर पेट ठीक तरह से साफ न हो और बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हो तो यह कोलोरेक्टल कैंसर का सकेंत हो सकता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर से जांच करवा लें। 
 

Related News