25 APRTHURSDAY2024 9:16:48 AM
Nari

ज्यादा प्रोटीन खाओगे तो शरीर में आने लगेंगे ये बदलाव

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 11 Jul, 2018 06:30 PM
ज्यादा प्रोटीन खाओगे तो शरीर में आने लगेंगे ये बदलाव

प्रोटीन शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। बॉडी की अच्छी ग्रोथ के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। दूसरी तरफ अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो शरीर को कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानें प्रोटीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं। 


1. वजन बढ़ाए
एक स्टडी के मुताबिक ज्यादा प्रोटीन का सेवन करनेे से हाई प्रोटीन लो कार्ब डाइट में बदल जाती है। इससे धीरे-धीरे बॉडी में फैट जमा होनी शुरू हो जाता है। जिससे यह लंबे समय तक वजन बढ़ने का जरिया बन जाता है। जिसे कम करना भी मुश्किल होने लगता है।
 

2. कब्‍ज 
प्रोटीन के ज्यादा मात्रा से शरीर में फाइबर की कमी होने लगती है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। कब्ज इसका मुख्य कारण है। 


3. हड्डियां कमजोर
ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पाता। जिससे हड्डियों को पूरी एनर्जी नहीं मिल पाती। धीरे-धीरे इनमें कमजोरी पैदा होनी शुरू हो जाती है।
 

4. दिल की बीमारियां
हाई प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़नी शुरु हो जाती है। जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ना शुरू हो जाता है। उच्‍च एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल लेवल बढ़ जाने से कई तरह की परेशानियां आने लगती है।
 

5. डायरिया
जरूरत से ज्यादा डेयरी प्रॉडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से डायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। 
 

6. चक्कर आना
सिर में दर्द, दिमागी कमजोरी,नींद न आना, चक्कर आना, तनाव आदि प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने की वजह से हो सकते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News