24 APRWEDNESDAY2024 11:49:18 PM
Nari

फायदे की जगह कई बार नुकसान भी पहुंचाती है सनस्क्रीन

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 07 Jul, 2018 06:56 PM
फायदे की जगह कई बार नुकसान भी पहुंचाती है सनस्क्रीन

त्वचा को हैल्दी बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। घर से जरा- सा बाहर निकलते समय लड़कियां सनसक्रीन लगाना नहीं भूलती। इसकी यूवी किरणें आपको धूप से बचा कर रखती हैं। वहीं, बहुत से लोग इस बात से अंजान भी होते हैं कि सनसक्रीन आपको फायदे के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए जानें जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करने के कुछ हानिकारक प्रभाव। 

 

 

सनस्क्रीन के नुकसान

1. स्किन की सुरक्षा करने के लिए सनस्क्रीन में सुरक्षा गार्ड जैसे ऑक्सीबेंजोंन, होमोसैलेट, एक्टीनॉक्सेट आदि सहित कई और कैमिकल्स मिलाए जाते हैं। जो त्वचा के सॉफ्ट टिशू में समा जाते हैं। इन केमिकल्स से धीरे-धीरे स्किन को नुकसान पहुंचने लगता है। 

 

2. सनस्क्रीन में मौजूद ऑक्बेंजीजोंन बहुत हानिकारक प्रभाव डालते हैं। यह केमिकल औरतों के यूटेरस पर बुरा असर डालते हैं। जो टिशू यूटेरस के अंदर होते हैं वह इससे बाहर पनपने लगते हैं। इससे प्रजनना क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करते हैं तो जरा संभल कर। 

 

3. आंखों के लिए भी सनस्क्रीन अच्छा नहीं होता। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है। जिससे संक्रमण भी हो सकता है। 

 

4. हॉर्मोन का असंतुलन बिगाड़ने में भी सनस्क्रीन अपना प्रभाव डालते हैं। इसके पैराबेंस,ऑक्सीबेंजोंन जैसे तत्व हॉर्मोंस को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तत्वों की मात्रा की पूरी जानकारी सनस्क्रीन पर दी जाती है। 
 

Related News