एक्टर शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट में श्रद्धा वेस्टर्न लुक में पहुंची।
इस दौरान श्रद्धा ने लेबल zimmermann की शॉर्ट रफ्फल ड्रैस वियर की थी, जिसमें वह हॉट दिखाई दे रही थी। न्यूड मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल श्रद्धा की लुक को पूरा कर रहे थे। फुटवियर में श्रद्धा ने व्हाइट हील्स पहनी हुई थी। श्रद्धा का मेकअप फेमस स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने किया था। तान्या ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर भी श्रद्धा की कुछ तस्वीरें शेयर की।
वैसे किसी पार्टी के लिए श्रद्धा का यह लुक बिल्कुल परफैक्ट है। आप भी किसी पार्टी में उनका यह लुक फॉलो कर स्टाइलिश दिख सकती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP