19 APRFRIDAY2024 12:31:25 AM
Nari

सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हम्‍मस, जानें शिल्पा शेट्टी से इसे बनाने का तरीका

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 27 Sep, 2019 01:30 PM
सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हम्‍मस, जानें शिल्पा शेट्टी से इसे बनाने का तरीका

शिल्पा शैटी जहां अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं, वहीं अलग-अलग तरह का खाना बनाना और टेस्ट करना भी उन्हें काफी पसंद है। हाल ही में शिल्पा ने हम्मस (Hummus) नाम की एक डिश बनाकर वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ उसे बनाने का तरीका शेयर किया है। Hummus एक तरह की डिप है जिसे चिप्स, ब्रेड या फिर अपने मनपसंद परांठे के साथ खाया जा सकता है।

 

शिल्पा के मुताबिक Hummus डिप का इस्तेमाल आप नाश्ते में ब्रेड के साथ करें। इस डिप के साथ आप ब्रेड की स्टफिंग कर सकते हैं। इस डिप को टेस्टी और न्यूट्रीशियस बनाने के लिए आप इसमें सब्जियों का इस्तेमाल करें। तो चलिए अब जानते हैं इस डिप को बनाने का तरीका...

Image,nari

इस डिप को तैयार करने के लिए सफेद चने और मूंग दाल को  7 से 8 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख लें। जब दोनों चीजें सॉफ्ट हो जाएं तो उन्हें कुकर में डालकर अच्छी तरह पका लें। कुछ देर ठंडा होने के बाद चने, दाल, 7 से 8 लहसुन की कली,Tahini Sauce, नमक और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह पीस लें। जब पेस्ट अच्छी तरह तैयार हो जाए तो उसमें 2 टेबलस्पून पानी, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और चिली पाउडर डालकर अच्छी एक बार फिर अच्छे से ग्राइंड कर लें।

आइए अब जानते हैं हरी मूंग दाल से बनी इस डिप के फायदे..

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपका वजन बैलेंस रहता है, आपको ब्लड प्रेशर और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। यहां तक कि मूंग दाल आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में भी मदद करती है।

PunjabKesari,nari

सफेद चने

सफेद चनों को वैसे काबुली चने कहा जाता है। इन चनों में उपयुक्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो डायबिटिक पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद है। इस डिप को खाने से न तो आपको वजन बढ़ेगा और न ही आपको स्वास्थय से जुड़ी अन्य समस्याएं परेशान करेंगी।

महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद

हम्मस में मौजूद मूंग दाल और सफेद चने दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते है। कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। हम्मस का सेवन 40 से ऊपर की महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस डिश के सेवन से उन्हें मेनोपॉज के समय काफी फायदा मिलता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं की हड्डियां काफी हद तक कमजोर हो जाती है। ऐसे में इसमे मौजूद कैल्शियम उनकी हड्डियों की मजबूती को बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आयरन भी बहुत होता है जो महिलाओं की खून की कमी को दूर करके एनीमिया के खतरे से बचाता है। गर्भावस्था के दौरान हम्मस का सेवन लाभदायक होता है।
 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News