बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का कल जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में विश किया लेकिन शिल्पा के पति राज कुंद्रा का विश करने का तरीका काफी यूनिक था।
राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शादी से पहले शिल्पा के साथ बिताए लम्हों से लेकर शादी के बाद के यादगार लम्हों दिखें। शिल्पा ने फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ अपना बर्थ डे सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन भी उनकी बर्थ डे पार्टी में शामिल हुईं।
शिल्पा के बर्थ डे पार्टी की खास बात थी केक। उनके बर्थ डे केक पर लिखा था To the super se upar, Daughter, sister, wife & mum. अपने बर्थ डे पर शिल्पा बेहद खुश दिखाई दी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिल्पा ने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP