16 APRTUESDAY2024 6:56:32 AM
Nari

इस एक शर्त पर रीना रॉय को सौतन बनाने के लिए तैयार थी पूनम सिन्हा

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Jul, 2019 10:11 AM
इस एक शर्त पर रीना रॉय को सौतन बनाने के लिए तैयार थी पूनम सिन्हा

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा शादी से पहले पूनम सिन्हा और रीना रॉय दोनों को डेट कर रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर ने तो बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटौरी। वही, शत्रुघ्न ने रीना को छोड़ पूनम सिन्हा को अपना लाइफ पार्टनर चुना लेकिन शादी के बाद भी उन्होंने रीना से रिश्ता नहीं तोड़ा। 

पूनम से छुपकर रीना से मिलते थे शत्रुघ्न

शादी के बाद शत्रुघ्न रीना से मिलते। उनके घर जाते और घंटों-घंटों उनके साथ समय बिताते। वही पूनम घर पर बैठी शत्रुघ्न का इंतजार करती।  यही नहीं, रीना रॉय खुद को शत्रुघ्न की पत्नी बताती। शादी के 8 महीने बाद पूनम प्रेग्नेंट हो गई लेकिन तभी एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद पूनम को एक निर्णय लेना ही पड़ा।
PunjabKesari

खुद को शत्रुघ्न की पत्नी बताती थी रीना

शत्रुघ्न रीना के साथ लाहौर गए हुए थे। तभी पूनम सिन्हा ने शत्रुघ्न को फोन किया और उन्होंने खुद को शत्रुघ्न की पत्नी कहते हुए उनसे बात करवाने को कहा लेकिन ऑपरेटर पूरी तरह कंफ्यूज हो गया और उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ व्यस्त है। जब पूनम ने उनसे उनकी पत्नी का नाम पूछा तो उन्होंने रीना रॉय कहा। ऑपरेटर की यह बात सुनकर पूनम हैरान रह गई। 
PunjabKesari

रीना और शत्रुघ्न की शादी करवाना चाहती थी पूनम

पूनम को अहसास हुआ कि शत्रुघ्न ऐसे नहीं मनाने वाले। जब शत्रुघ्न लाहौर से वापिस आए तो उनके बड़े भाई राम सिन्हा और लखन सिन्हा घर पर बैठे थे। दोनों भाईयों को देखकर शत्रुघ्न ने होश उड़ गए। राम सिन्हा ने शत्रुघ्न से उनके और रीना के रिश्ते के बारे में पूछा तो शत्रुघ्न रोने लगे। तभी राम सिन्हा ने उन्हें कहा कि पूनम चाहती है कि तुन रीना से शादी कर लो लेकिन एक शर्त पर कि वह कभी भी तुम्हारे बच्चों की मां नहीं बनेगी।

भाई की बात सुनकर शत्रुघ्न को समझ आ गया कि वह अब रीना से रिश्ता नहीं रख सकते। वह सीधा रीना के घर गए और रोते हुए उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए। इस तरह रीना और शत्रुघ्न का रिश्ता टूट गया।  अब पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा  अपनी लाइफ में खुश हैँ। 


 

Related News