24 APRWEDNESDAY2024 6:15:50 AM
Nari

2020 की शुरुआत में शनि बदलेंगे अपनी दिशा, इन राशियों को मिलेंगे ढेरों लाभ

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 02 Dec, 2019 11:05 AM
2020 की शुरुआत में शनि बदलेंगे अपनी दिशा, इन राशियों को मिलेंगे ढेरों लाभ

हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला दिन बीते दिन से बेहतर हो। ऐसा ही कुछ ख्याल लोगों के मन में नए साल को लेकर होता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके लिए ढेर सारी खुशियां और जीवन में सुख-शांति लेकर आए। वहीं जो लोग राशियों में यकीन रखते हैं उनके लिए कुछ खास बातें जान लेना बहुत जरुरी है। आने वाले नए साल यानि 2020 की खास बात है कि काल के महाकाल शनिदेव साल की शुरुआत में ही राशियों में फेरबदल कर रहे हैं।

Related image,nari

24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले सितंबर से पूरे 142 दिन बाद धनु राशि में चल रहे शानि देव उल्टी चाल छोड़कर अब सीधी चाल चलना शुरू कर दिया था। इससे कई राशियों पर शनि का छाया रहेगी और कई राशियों से शनि का छाया हट जाएगी। आज हम आपको बताएंगे भला साल 2020 में शनिदेव किन-किन लोगों की किस्मत बदलने वाले हैं...

धनु राशि

साल 2020 की शुरुआत में धनु राशि वालों को शनि के प्रकोप से काफी निजात मिलेगी। क्योंकि धनु राशि में उल्ट चल रहे शानि देव अपनी पुरानी चाल छोड़ सीधी चाल चलने लग जाएंगे, जिससे धनु राशि वालों को जीवन में बहुत सी अच्छी खबरें मिलेंगी। उनके जीवन के रुके हुए कई काम अपने-आप बनने लग जाएंगे।

Related image,nari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों पर भी 24 जनवरी 2020 से शनि की टेढ़ी दृष्टि हटने वाली है। इस राशि वाले लोगों को भी इस वर्ष बहुत सारी अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी।

वृषभ और कन्या राशि

24 जनवरी 2020 के बाद से शनि मकर राशि में चले जाएंगे जिससे इन लोगों के जीवन में काफी सकरात्मक परिवर्तन होंगे। कन्या राशि पर काफी समय से बुरा साया चल रहा था, जिसकी वजह से इस राशि के लोग काफी समय से परेशान चल रहे ते। अब शनि के राशि बदलने से इन राशि वालों की हर तरह की समस्या खत्म होगी। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News