20 APRSATURDAY2024 1:45:28 PM
Life Style

B'day Special: शबाना का करियर बनाने में जया बच्चन का था बड़ा हाथ

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 18 Sep, 2018 09:54 AM
B'day Special: शबाना का करियर बनाने में जया बच्चन का था बड़ा हाथ

फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती शबाना आजमी का आज जन्मदिन है। शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 में हैदराबाद में हुआ। शबाना ने 4 दशक तक हिंदी सिनेमाजगत पर राज किया।

साल 1974 में फिल्म 'अंकुर' से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही। अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस' मिला। शबाना आजमी ने जया बच्चन से प्रेरित होकर फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला लिया। कम लोग ही जानते है कि शबाना का क्रश शशि कपूर पर था। फिल्म 'फकीरा' में उन्होंने शशि कपूर के साथ काम भी किया। करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी।
PunjabKesari
फिल्मी करियर की तरह उनकी लवलाइफ ने भी खूब सुर्खियां बटौरी। शबाना को शादीशुदा जावेद अख्तर से प्यार हो गया। जावेद पहले से शादीशुदा थे। शबाना के पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। जावेद ने पहली पत्नी हनी को तलाक देकर शबाना से दूसरी शादी की। 
PunjabKesari
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News