19 APRFRIDAY2024 11:39:32 PM
Nari

Eid Special Dish: सेवियां केसरी

  • Updated: 16 Jun, 2018 11:55 AM
Eid Special Dish: सेवियां केसरी

आपने हर बार ईद के दिन दूध वाली सेवियां या शीर खोरमा बना कर तो जरूर खाई होगी लेकिन इस बार कुछ अलग सेवियां केसरी ट्राई करके देखें। यह आपके बच्चों-बड़ों और मेहमानों को खूब पसंद आएगी। इसे बनाने में इतना समय भ नहीं लगेगा। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।


PunjabKesari
सामग्री 
मक्खन- 4 टेबलस्पून
सेवियां- 1 कप 
काजू- 2 टेबलस्पून 
किशमिश- 1 टेबलस्पून  
पानी- 2 कप
केसर पानी- 2 टेबलस्पून 
चीनी- ½ कप 
आंरेज फूड कलर- 1 चुटकी 
इलायची पाउडर- ¼ टीस्पून 

विधि
1. सबसे पहले पैन में 2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करके उसमें सेवियां डाल कर सुनहरी भूरे रंग के होने तक भूनें।
2. दूसरे पैन में 2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करके उसमें काजू और किशमिश डालें और उसे ब्राउन होने भूनें। फिर इसे मक्खन से निकाल कर एक तरफ रख दें।
3. अब इसमें पानी और केसर पानी डाल कर हिलाएं और उबालें।
4. फिर इसमें भूनी हुई सेवियां डालें और इसे 5 मिनट उबालने दें।
5. अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक और पकाएं, जब तक पानी पूरी तरह से सूख न जाएं।
6. इसके बाद इसमें चीनी और आंरेज फूड कलर मिलाएं और इसे 5 मिनट तक पकने दें।
7. फिर इलायची पाउडर और भूने हुए काजू, किशमिश मिक्स करें।
8. सेवियां केसरी बन कर तैयार है। अब इसे काजू से गार्निश करके सर्व करें।

Related News