23 APRTUESDAY2024 8:45:05 PM
Nari

दो- तीन कश लगाने की मांग कर सिगरेट पीने की लत छुड़वा रही हृदया

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Jun, 2019 10:54 AM
दो- तीन कश लगाने की मांग कर सिगरेट पीने की लत छुड़वा रही हृदया

सिगरेट पीने से न केवल पीने वाले को कैंसर की समस्या होती है बल्कि जो पास खड़ा होता है उसकी सांस में भी धुआं जाने से दिक्कत होती है। किसी से भी सिगरेट की लत को छुड़वाना बहुत ही मुश्किल होता है, इसके लिए काफी कैपेन चलाई गई, लोगों व बच्चों को इस बारे में जागरुक किया गया।  लेकिन इस बार इस मुहिम की शुरुआत  नासिक की रहने वाली सात साल की बच्ची ने की है। जो अब तक 50 के करीब लोगों की सिगरेट पीने की लत को छुड़वा चुकी हैं। 

वॉट्सऐप पर शुरु किया कैपेन 

सात साल की हृदया  जब किसी सिगरेट की दुकान पर सिगरेट पीते देखती है तो वह वहां जाकर कहती है कि चाचा चार दिन हो गए कश नहीं लिया , दो तीन कश दो ना। सात साल की बच्ची से यह बात सुन कर दुकान पर खड़े लोगों के हाथ से सिगरेट गिर जाती हैं। इस घटना के बाद वह लोगो को प्रेरित कर उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ती है, जिसमें 28 दिन का क्विट टोबैको कैंपेन शुरु होता हैं। ग्रुप में वह लोगों को सिगरेट छोड़ने की वीडियो व मैसेज भेजती है, उन्हें इस बारे में प्रेरित करती हैं। इस समय हृदया के साथ कई अन्य लोग भी जुड़ चुके हैं। 

PunjabKesari

चाचा को हुआ था कैंसर 

हृदया  के चाचा को सिगरेट पीने से कैंसर हो गया था, उन्हें पता था कि यह पीना उनके लिए अच्छी नहीं है पर फिर भी वह उसे पीते थे। जब उसने अपने पिता से पूछा कि सिगरेट पीने से कैंसर होता है तो उन्हें कहा कि हां, तब उसके मन में यहीं सवाल रहा कि फिर लोग इसे क्यों पीते है?  इसे छोड़ क्यों नहीं देते हैं। फिर उसने अपने पिता से पूछा कि अगर वह लोगों को सिगरेट पीने से मना करेगी तो क्या वह पीना छोड़ देगें, इस पर उसके पिता ने कहा कि करके देख लो। तब उसने दुकान पर जाकर लोगों को बोलना सिगरेट पीने के लिए बोलना शुुरु किया, जब उन्होंने देखा कि एक छोटी सी बच्ची सिगरेट मांगती है तो वह खुद ब खुद सिगरेट फेंक देते थे। उसके बाद मैं उन्हें सिगरेट न पीने के लिए मना कर ग्रुप कैपेन में शामिल किया। इस कैपेन की मदद से अब तक 50 लोगों की सिगरेट छुड़वां चुकी है। इस कैपेन को अधिक से अधिक समय देने के लिए हृदया  इस समय घर से ही पढ़ाई कर रही हैं। 
 

Related News