बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले न्यूयॉर्क में एक घर खरीदा है। उनका घर NYC अपार्टमेंट कॉमलैक्स में है। इस घर की कीमत इतनी है कि जिसे जानकर आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी। इस घर को खरीद कर प्रियंका उन फिल्म स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिनके घर की कीमत करोंड़ों में है।
प्रियंका का फ्लैट जिस कॉमलैक्स में है वहां दो बेडरूम का फ्लैट की कीमत 30 करोड़ रुपये है। प्रियंका ने अपने लिए 4 बेडरूम फ्लैट खरीदा है।
उनके घर का नजारा बेहद खूबसूरत है। प्रियंका ने अपनी लॉबी की दीवारों और फ्लोर पर ब्लैक एंड क्रीम कलर करवाया है। दीवारों पर लगें लैंप लॉबी की खूबसूरती को ओर बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने अपने घर में ब्लैक एंड व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन ही रखा है। लिविंग रूम में क्रीम कलर के सौफो लगाए हैं। कमरे को भी सुदंर दिखाने के लिए फूलों का गुलदस्ते रखे हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP