पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कल यानी18 अगस्त को अपनी इंगेजमेंट पार्टी देने वाली हैं। आज अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली प्रियंका किसी जमाने में इतनी सुंदर नहीं लगती थी। अपनी इसी लुक की वजह से कई बार उनको लोगों की आलोचना भी सहनी पड़ी। मगर प्रियंका ने धीरे-धीरे अपनी लुक में काफी बदलाव किया।
जैसे ही वह बॉलीवुड से हॉलीवुड में गई उनकी लुक में और भी निखार आया लेकिन जब वह अपने प्यार से मिली उनका लुक पूरी तरह से बदला नजर आने लगा। आज हम आपको प्रियंका की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे जिनको देखकर आप भी कहेंगे सच में वह पूरी तरह से बदल गई हैं।
डिनर डेट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक और व्हाइट कॉम्बीनेशन चूज किया। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट हील और उसके साथ मैच करता हैंड बैग कैरी किया। रैड कलर का लिपशेड उनकी खूबसूरती ओर भी बड़ा रही थी।
आकाश अंबानी की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा और निक हाथों में डाले पहुंचे। इस दौरान प्रियंका ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की रैड साड़ी पहनी, साड़ी के बॉडर पर गोल्डन हैवी इम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ था, वहीं इसी के साथ प्रियंका ने मैचिंग गोल्डन ब्लाउज पहना। इस पूरे लुक में देसी गर्ल और सैक्सी नजर आई।
प्रियंका कैजुअल लुक में भी बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लू जीन्स कैरी की। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए है। ब्लैक शेड्स और हाई हेयरबन प्रियंका के लुक को पूरा कर रहे है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP