18 APRTHURSDAY2024 1:04:47 AM
Nari

डायबिटीज ही नहीं, कई बीमारियों में फायदेमंद है सर्वांगासन

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 16 Aug, 2019 11:52 AM
डायबिटीज ही नहीं, कई बीमारियों में फायदेमंद है सर्वांगासन

योग हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर रोज कुछ समय योग करने से हम पूरी तरह से फिट रह सकते है। योग करते हुए दो मिनट सर्वांगासन करने से हमारी पूरी बॉडी को कई तरह के फायदे मिलते है। सर्वांगासन यानि की पूरा शरीर। इसमें कंधों के सहारे शरीर का संतुलन बनाया जाता है। यह आपको न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक तौर पर भी फिट रखेगा। आज आपको हम इसे करने के तरीके व इसके फायदे के बारे में बताएंगे। 

योगासन करने का तरीका

सबसे पहले जमीन पर चटाई या कपड़ा बिछा कर पीठ के बल लेट जाएं। उसके बाद अपने दोनों पैरों को ऊपर उठा कर 90 डिग्री का कोण बना कर रोक दें। अब अपनी सांस को छोड़ते हुए कमर को ऊपर ले जाएं व पैर को सिर की ओर पीछे से धकेलें। अब अपने हाथों से कमर को सहारा दें। पैरों, हाथों व कमर को सीधी एक पॉजीशन में रखें। इसके बाद पैरों की उंगलियों को आसमान की तरफ खींच कर उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। कुछ इसय इस स्थिति में रहने के बाद बाद अपनी पॉजीशन में आ जाएं। 

PunjabKesari,Sarvangasan,Nari

इसके फायदे

- यह कान, गले व नाक की समस्या को दूर करने में मदद करता है। 
- पेट की पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करेगा। यह बबासीर की समस्या को दूर करता है। 
- टांगों की सूजन को कम होगी। 
- सिरदर्द की समस्या से राहत दिलाएगा। 

PunjabKesari,Nari
- तनाव को दूर कर मन को शांत व आराम देगा। 
- शरीर के ऊपरी हिस्से में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाएगा।
- फेस पर ग्लो को बढ़ाने में मदद करेगा। 
- यह योग करने से गले की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे थॉयराइड ग्लैंड की समस्या कम होती है। 

PunjabKesari,Nari
- डायबिटीज के साथ अस्थमा, लीवर की बीमारियों को भी ठीक कनरे में मदद करता है।

सावधानियां 

- प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रेगनेंसी की तीसरे महीने बाद यह नही करना चाहिए। 
- छींक आने या कफ आने से पैर जल्द ही नीचे कर ले।। 
- अगर करते समय सीने, गले की नीचे, कान में दर्द हो तो पैर नीचे कर लें। 
- करते समय कठिनाई हो रही है तो नीचे तकिया रख सकते है या दीवार की मदद ले सकते है। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News