साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रैस सामन्था कल ही साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। अपनी शादी के हर फंक्शन सामन्था ने काफी खूबसूरत लंहगे पहनें जिनकी कुछ तस्वीरे समान्था ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। बताया जा रहा है कि उनकी शादी में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च हुए। इनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही धर्मों के रीति-रिवाज के मुताबिक हुई।
सामन्था ने अपनी संगाई पर मुंबई के फेमस डिजाइनर कोषा बजाज का डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं सामन्था के मेहंदी फंक्शन में लुक भी देखना वाला था। उस दौरान समान्थ ने पेस्टल रंग का लहंगा पहना। उसी के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी वियर की, जिसमें वह किसी परी से कम नही लग रही थी।
वहीं शादी में सामन्था को साड़ी में देखा गया है। यह साड़ी उनकी दादी की दी हुई है। शादी में वॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के कई जाने -माने सितारे शामिल हुए।