18 APRTHURSDAY2024 11:24:13 AM
Nari

सलमान के 33 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करने पर बोली सोनाक्षी- 'हम किस तरह के देश में रहते हैं'

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 05 Dec, 2019 06:09 PM
सलमान के 33 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करने पर बोली सोनाक्षी- 'हम किस तरह के देश में रहते हैं'

बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं और उनके साथ नजर आ रहे हैं फिल्म की बाकी स्टार कास्ट। बता दें कि दबंग सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांस करने वाले सलमान खान 'दबंग 3' में 21 साल की सई मांजरेकर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। और सई मांजरेकर अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं और 53 के सलमान और 21 की सई मांजरेकर के रोमांस को लेकर सोनाक्षी ने इतनी बड़ी बात बोल दी।

दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट को इंटरव्यू दिया, जिसमें सोनाक्षी से सवाल किया गया कि अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेता अपने से ज्यादा छोटे सह कलाकार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान भी दबंग 3 में अपने से 33 साल छोटी लड़की से साथ रोमांस कर रहे हैं। इसको वह कैसे देखती हैं ? इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, 'मुझे पता नहीं, दरअसल मैंने कभी ऐसा सोचा नहीं हैं। आपको इस बारे में सलमान खान से खुद पूछना चाहिए कि वह क्या खाते हैं और खुद को कैसे फिट रखते है कि हर फिल्म में नई अभिनेत्री के साथ काम कर रहे हैं। मैंने इस बारे में कभी भी सोचा नहीं हैं क्योंकि मेरे लिए यह एक काम है। मैं सलमान खान को हैट्स ऑफ करती हूं कि वह इतने लंबे समय से काम कर रहे हैं और उन्होंने करियर को बनाए रखा। अगर इससे आपको समस्या है तो इस बारे में आपको सलमान खान से बात करनी चाहिए।'

 

PunjabKesari,nari

 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सोनाक्षी ने कहा कि, ये सभी चीजें दर्शकों पर निर्भर होती हैं। दर्शकों को यह बात पसंद है कि एक अभिनेता कम उम्र की अभिनेत्री के साथ रोमांस करें लेकिन जब एक अभिनेत्री वैसा करती है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाता है। यह दर्शाता है कि हम किस तरह के देश में रहते हैं।'

सोनाक्षी सिन्हा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है लेकिन सलमान खान ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं जो इतने ऐज गेप के हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे इससे पहले भी कई फिल्में ऐसी बनी हैं जहां एक्टर बड़े एज गेप होते हुए भी रोमांस करते नजर आए हालांकि कईयों को लोगों ने पसंद किया तो कइयों को ट्रोल।

 

PunjabKesari,nari

इससे पहले दे दे प्यार दे में अजय अपने से छोटी रकूल प्रीत के साथ, वहीं चीनी कम है मूवी में अमिताभ बच्चन-तब्बू के साथ, ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या रणबीर कपूर के साथ, सनी दिओल उर्वशी रोतेला के साथ और हाल ही में अक्षय कुमार जो की 52 साल के हैं वो भी 23 की नुपूर सेनन के साथ रोमांस फिल्माते नजर आए थे। बता दें कि वह हाऊसफुल 4 में कृति सेनन के साथ भी रोमांस करते नजर आ चुके हैं। इन को स्टार्स में भी एज का काफी डिफरेंस था। फिर भी इनकी जोड़ियों को पसंद किया गया।
 

Related News