बॉलीवुड के दबंग खान दूसरों को खुश करने और उनकी मदद करने में हमेशा ही आगे रहते है। यहीं कारण है कि सलमान खान पिछले 3 दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। अपनी इसे प्यार को दिखाते हुए अपनी फिल्म दबंग-3 की प्रमोशन में व्यस्त होने के बाद भी सलमान खान वीरवार को अपने मेकअप आर्टिस्ट राजू के बेटे गौरव नाग की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। सलमान खान को अचानक वहां पर देख कर सभी हैरान रह गए। उसके बाद सलमान ने दुल्हे गौरव और हर्षा के साथ फोटो क्लिक करवाई।
शादी में दुल्हे में काले रंग का कोट पैंट, सफेद शर्ट और दुल्हन ने गुलाब रंग का गाउन पहना हुआ था। वहीं सलमान खान खुद काले रंग की शर्ट के साथ डेनिम जींस में नजर आए।
सलमान खान के साथ इस शादी में हिमेश रेशमिया के साथ मनीष पॉल, डॉली बिंद्रा, जॉनी लिवर जैसे स्टार भी पहुंचे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP