16 APRTUESDAY2024 2:28:44 PM
Nari

अर्पिता के लिए सलमान ने किया बर्थडे प्लान में चेंज, जानिए क्या है वजह ?

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 26 Dec, 2019 05:12 PM
अर्पिता के लिए सलमान ने किया बर्थडे प्लान में चेंज, जानिए क्या है वजह ?

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा की शादी को पांच साल हो चुके है। अब यह कपल अपने दूसरे बेबी का इंतजार  कर रहा है। बतादें की अर्पिता जल्द ही दोबारा मां भी बनने जा रही है, यह उनका आखिरी महीना चल रहा है। मगर उनकी प्रेगनेंसी से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर कुछ दिनों से छाई हुई है। आइए आपको बताते है कि आखिर यह खबर है कौन-सी ?

 

PunjabKesari

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अर्पिता ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारें में बहुत कुछ बताया था। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सी-सेक्शन डिलिवरी से इस बच्चे  को जन्म देना है। इसके लिए उन्होंने 27 दिसंबर का दिन चुना था  और आप सबको तो पता ही है कि 27 दिसंबर को ही सलमान खान का जन्मदिन भी होता है। तो सीधा-सीधा वो यही चाहती है कि उनके बच्चे का जन्म भाई सलमान के बर्थडे वाले दिन ही हो। 

PunjabKesari

इसी वजह से सलमान इस बार अपना जन्मदिन पनवेल स्थित अपने फॉर्म हाउस की बजाय अर्पिता की डिलीवरी वाले अस्पताल के निकट अपने भाई सोहेल खान के घर पर मनाएंगे।वहीं अगर हम आपको उनके मेहमानों की लिस्ट बताए तो इस पार्टी में शाहरुख खान, कटरीना कैफ, डेविड और वरुण धवन, कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, और जैकलीन फर्नांडीज हैं। दबंग 3 की कास्ट प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी पार्टी में आएंगे।

वहीं सलमान ने हर कदम पर अपनी बहन अर्पिता के लिए प्यार दिखाया भी है और जताया भी है। सूत्रों की माने तो 'सलमान ईद 2020 पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News