19 APRFRIDAY2024 8:17:17 AM
Nari

B'Day Spl: सैफ के साथ घर से भागने वाली थी करीना, इस शर्त पर हुई शादी -Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 21 Sep, 2018 01:06 PM
B'Day Spl: सैफ के साथ घर से भागने वाली थी करीना, इस शर्त पर हुई शादी -Nari

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। सबको अपनी खूबसूरती से दीवाना बनाने वाली करीना का दिल आया खुद से 10 साल बड़े एक्टर सैफ अली खान पर। वैसे तो उनकी लव स्टोरी के बारे में किसी से कुछ छिपा नहीं लेकिन इसके बावजूद भी ऐसी कुछ बातें है जो शायद ही कोई जानता हो। 

 

 

करीना के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होगा।

PunjabKesari

 

1. शूटिंग के बाद जाते थे लॉन्ग वॉक पर
'टशन' फिल्म के दौरान दोनों शूटिंग के बाद साथ में लॉन्ग वॉक पर जाते थे। साथ में काम करते-करते दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने लगे। मगर दोनों कई दिनों तक फैंस और मीडिया से इस बात को छिपा कर रखा। 

 

 

2. सैफ से 10 साल छोटी हैं करीना 
करीना कपूर-सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।  

PunjabKesari

 

3. शादी के लिए रखी थी शर्त
सैफ अली खान- करीना को लेकर बहुत सीरियस थे। वह उनसे शादी करना चाहते थे। मगर करीना ने सैफ के आगे एक शर्त रख दी। उन्होंने कहा,' मैं अात्मनिर्भर रहना चाहती हूं। शादी के बाद भी अपने करियर को दांव पर नहीं लगाऊंगी। सैफ ने करीना की यह शर्त मान ली और दोनों की शादी हो गई।' 

 

 

4. घर से भाग जाएंगे
शादी के बाद साल 2013 में दिए एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि वह अपनी प्राइवेसी को लेकर इतना ज्यादा परेशान हो गए थे कि हमने अपनी फैमिली को धमकी दे दी थी कि अगर उनकी शादी मीडिया सर्कस बनी तो वो दोनों भाग जाएंगे। 

PunjabKesari

 

5. 16 अक्टूबर 2012
दोनों लंबे अफेयर के बाद 16 अक्टूबर 2012 को हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए। करीना और सैफ अली खान का बेटा भी है तैमूर। वह अपनी मम्मी की कार्बन कॉपी लगता है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News