20 APRSATURDAY2024 8:43:28 AM
Nari

आर्थिक तंगी के कारण गई थी जिसके बच्चे की जान,उसी रुमा ने संवारी 22 हजार महिलाओं की जिंदगी

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 21 Sep, 2019 03:42 PM
आर्थिक तंगी के कारण गई थी जिसके बच्चे की जान,उसी रुमा ने संवारी 22 हजार महिलाओं की जिंदगी

केबीसी 11 का सीजन हर हफ्ते न केवल लोगों की जानकारी बढ़ाने में मदद करता है बल्कि देश की उनक शख्सियतों से भी रुबरु करवाता है जिन्होंने न केवल अपने जीवन में बुरे समय का सामना किया है बल्कि आज वह दूसरों के जीवन में भी रोशनी बन रहे है। हर बार के कर्मवीर सीजन में राजस्थान के बाड़मेर से रुमा देवी पहुंची जो न केवल अपने जीवन की रोशनी बनी बल्कि उन्होंने 22 हजार महिलाओं की किस्मत को बदल दिया। इतना ही नही 2018 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें नारी शक्ति अवार्ड देकर सम्मानित किया था। 

इतना ही नही इस एपीसोड में रुमा देवी का साथ देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची। सोनाक्षी रुमा के काम से इतना प्रभावित हुई की वह उनके प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर बनी हैं। 

PunjabKesari,Nari

आर्थिक तंगी के कारण हो गई थी बेटे की मौत 

शो के दौरान रुमा ने बताया कि 17 साल की उम्र में उनकी शादी हुई थी तब उनका परिवार काफी गरीब था। शादी के डेढ़ साल बाद उनका बेटा हुआ लेकिन आर्थिक तंगी के चलते 48 घंटे में ही वह मर गया क्योंकि उनके पास उसका इलाज करवाने के पैसे नही थे। इसके बाद उन्होंने सोचा कि आर्थिक तंगी के कारण जो मुश्किल उन्होंने देखी वह किसी ओर को न देखनी पड़ी। तब उन्होंने कसीदाकारी करने के बारे में सोचा था।  इतना ही नही शादी से पहले मां के निधन के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। जिस कारण उनकी पढ़ाई 8 वीं तक ही पूरी हो पाई। 

महिलाओं को देती है स्किल ट्रेनिंग 

रुमा ने बताया कि तब उन्होंने शुरुआत के दिनों में 10 महिलाएं के साथ बैग बनाने शुरु किए। इसके बाद जब उन्हें ग्रामीण विकास चेतना संस्थान के बारे में पता चला तो वह वहां पर पहुंचे। उन्हें उनका काम काफी पसंद आया था। बैग बनाने के बाद उन्होंने कपड़े बनाने का फैसला लिया, क्योंकि लोग कपड़े बार- बार खरीदते हैं। रुमा अब तक के अपने छोटे से जीवन में एक नही बल्कि 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर अपने पैरों पर खड़ा कर चुकी हैं।

PunjabKesari,Nari

फैशन शो में जीता था पहला स्थान

इतना ही नही महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े करने के बाद रुमा देवी व उनकी टीम ने कई डिजाइनर्स को पीछे छोड़ कर दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित टैक्सटाइल फेयर्स इंडिया के फैशन शो प्रतियोगिता को जीता था। इस प्रतियोगिता का पहले राउंड रुमा ने मई 2019 में क्लियर किया था उसके बाद 16 जुलाई के फाइनल राउंड में रुमा देवी का ब्लैक एंड व्हाइट क्लेक्शन ने पहला स्थान हासिल किया था। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News