वीरवार यानी कि 21 तारीख को टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलायक अपने लॉग टाइम व्बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रूबीना की हल्दी, मेहंदी फंक्शन लुधियाना में होंगे। मगर 'किन्नर बहू' की शादी उनके हॉम टाऊन शिमला में होने वाली है।
रूबीना हिमाचल से हैं। उनके सारे रिश्तेदार भी वहीं रहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी शादी शिमला में करने का फैसला किया है। आप को बता दें कि रूबीना की शादी शिमला के 'फेमस वुडविल पैलेस' में होने वाली है। यह वही पैलेस है जहां पर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ की शूटिंग हुई थी।
इस खूबसूरत जगह पर रूबीना और अभिनव शुक्ला शादी करने वाले हैं। उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी होगी। मीडिया के लोगों को यहां आने की इजाजत नहीं है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP