16 APRTUESDAY2024 10:51:10 AM
Nari

रूबीना ने शेयर किया अपना गाना, कुछ इस तरह बताई अपनी Love Journey

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 08 Jul, 2018 07:19 PM
रूबीना ने शेयर किया अपना गाना, कुछ इस तरह बताई अपनी Love Journey

टीवी की 'किन्नर बहु' यानी की रुबीना दिलाइक ने कुछ दिन पहले अपने पहले गाने का टीजर शेयर किया था। टीजर में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के पीछे दौड़ती नजर आईं। इस टीजर को लाखों लोग देख चुके हैं। 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

रूबीना के फैंस कब से उनके गाने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने को यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने का टाइटल हैं 'इक नवी जिंदगी'। इस गाने में रूबीना ने पति अभिनव के साथ बिताए कुछ खास पलों को शामिल किया है। 

आपको बता दें रूबीना और अभिनव कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने 21 जून को शिमला में शादी की। दोनों साथ में खुश लगते हैं। ऑन स्किन हो या ऑफ स्किन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है।

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News