टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों की शादी हिमाचली और पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शिमला में हुई। दोनों शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आएं।
शादी के मंडप तक रूबीना नाचते हुए पहुंची। घुंघट ओडे रूबीना इतनी खूबसूरत लग रही थी कि हर किसी ने उनकी एंट्री को अपने कैमरे में कद कर लिया। शादी से पहले कपल का संगीत हुआ। इसमें इनके खास दोस्त शामिल हुए।
संगीत फंक्शन में रूबीना ऑलिव ग्रीन कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डैंगलर ईयरिंग्स पहने हुए थे। वही अभिनव शुक्ला ब्लू कुर्ते के साथ व्हाइट कोर्ट में हैंडसम लग रहे थे।
डांस करती मंडप तक पहुंची रूबीना।
अभिनव को जयमाला पहनाती रुबीना दिलाइक।
मां के साथ रुबीना।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP