24 APRWEDNESDAY2024 10:40:38 AM
Nari

तुर्की नहीं खाती तो क्रिसमस पार्टी के लिए बनाएं रोस्टेड चिकन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Dec, 2019 01:10 PM
तुर्की नहीं खाती तो क्रिसमस पार्टी के लिए बनाएं रोस्टेड चिकन

वैसे तो क्रिसमस पर रोस्टेड तुर्की बनाया जाता है लेकिन अगर आप तुर्की नहीं खाते तो रोस्टेड चिकन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए आपको बताते हैं झटपट रोस्टेड चिकन बनाने की रेसिपी।

 

सामग्री:

चिकन - 1 कि.लो.
चिली फ्लैक्स - 1 टीस्पून
पैपरिका पाउडर - ½ टीस्पून
लाइम जेस्ट - 1 टीस्पून
कैनोला ऑयल - 2 टीस्पून
काली मिर्च पाउडर - 2 चुटकी
4 जवे क्रस्ड लहसुन
बारीक ऑरगेनो - 1 टीस्पून 
रेड वाइन विनेगर - 60 मि.ली.
सी सॉल्ट - 2 टीस्पून
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)

PunjabKesari

बनाने की वि​धि:

1. सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लें। फिर ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट करें।

2. बाउल में चिकन, चिली फ्लैक्स, लहसुन, पैपरिका, ऑरगेनो, लेमन जेस्ट, कैनोला ऑयल, नमक, रेड वाइन विनेगर और काली मिर्च डालकर मिक्स करें।

3. अब इसे कुछ देर के लिए साइड पर रख दें, ताकि चिकन मैरिनेट हो जाए। आप अगर इसमें कोई मसाला डालना चाहती है तो डाल सकती हैं।

4. बेकिंग ट्रे पर हल्का-सा तेल लगाकर इसमें चिकन रखें। इसके ऊपर हल्की-सी काली मिर्च डाल दें और बाकी बचे मिश्रण को भी फैला दें।

5.  चिकन को प्रीहीटेड ओवन में रखें और तेल से ब्रश करें। इसे 45 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चिकन को देखते रहें। अगर यह ज्यादा सूखा दिखे तो तेल से ब्रश कर लें।

6. जब चिकन पक जाए तो इसे प्लेट में डालकर हरा धनिया से गार्निश करें।

7. लीजिए आपका  रोस्टेड चिकन बनकर तैयार है। अब आप इसे चटनी और मैश्ड पटेटो के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News