19 APRFRIDAY2024 7:28:18 AM
Nari

पैसों की कमी से हैं परेशान तो बदलें तिजोरी की जगह

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Jun, 2019 06:57 PM
पैसों की कमी से हैं परेशान तो बदलें तिजोरी की जगह

घरों में तिजोरी हो या अलमारी का लॉकर, वास्तु के अनुसार तिजोरी को सही दिशा में होना बहुत जरुरी है। अगर आपकी तिजोरी सही दिशा में नहीं बनी हुई तो हो सकता है आपको धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़े। अगर आप भी अपने घर में तिजोरी की स्थापना करने जा रहें हैं तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार ऐसी कौन सी दिशा या फिर मुहूर्त है जिसमें तिजोरी रखने पर आपको धन का लाभ होता रहेगा।

सही दिशा में रखें तिजोरी

कमरे में तिजोरी हमेशा दक्षिण दीवार के साथ स्थापित करनी चाहिए। तिजोरी बिल्कुल दीवार के साथ नहीं लगी होनी चाहिए, बल्कि दीवार से 1 या 2 इंच की दूरी पर रखनी चाहिए।

तिजोरी का दरवाजा

तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए। अगर आपके घर में तिजोरी का अलग कमरा है तो कमरे का सिर्फ एक ही प्रवेशद्वार होना चाहिए। दरवाजा दो किवाड़ों में बना होना चाहिए।

PunjabKesari

तिजोरी के पैर

तिजोरी अपने पैरों पर खड़ी होनी चाहिए। जिस तिजोरी या अलमारी के पैर नहीं हो, वहां पैसा नहीं रखना चाहिए। किसी धातु के ऊपर भी तिजोरी‍ रखना शुभ नहीं है।

भगवान की मूर्त

अक्सर भक्ति भाव लोग तिजोरी वाले कमरे में भगवान की मूर्ति स्थापित करना पसंद करते हैं। लेकिन तिजोरी के सामने भगवान की तस्वीर या मूर्ति रखना अशुभ माना जा सकता है। कमरे की पूर्व या पश्चिम दीवार पर तस्वीर टांगी जा सकती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

-ध्यान रखें कमरे के ईशान्य कोने में तिजोरी स्थापित न करें। इस कोने में तिजोरी स्थापित करने से बेमतलब का खर्चा सिर पर बना रह सकता है।

-असमतल जमीन पर तिजोरी रखने से बचें। अलमारी या तिजोरी किसी भी दिशा में झुकनी नहीं चाहिए।  तिजोरी को हिलने से बचाने के लिए ईंट-पत्थर के बजाय लकड़ी का सहारा लगाना चाहिए।

-तिजोरी को हमेशा शुभ मुहुर्त में ही स्थापित करें।श्र वण, धनिष्ठा, स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा, उत्तरा, रोहिणी ये नक्षत्र शुभ मानें जाते हैं। सोम, बुध और शुक्रवार का दिन धन से रिलेटिड कोई भी काम करने के लिए शुभ माना जाता है।

-कई लोग सिर्फ दीवाले के दिन ही तिजोरी या धन की पूजा करते हैं, लेकिन मार्गशीर्ष महीने में भी प्रत्येक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तिजोरी की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है।

-तिजोरी के किसी भी कोने में मकड़ी का जाला नहीं होना चाहिए। इससे गरीबी का साया आप पर पड़ सकता है। 

-तिजोरी के कमरे की टाइल्स का रंग काला, लाल या नीला नहीं होना चाहिए। तिजोरी का रंग भी हल्का सा होना चाहिए।

-अगर आप बैंक में लॉकर खोलने जा रहें हैं तो कोशिश करें आपको दक्षिण दीवार की तरफ ही लॉकर उपलब्ध हो।
 

Related News