19 APRFRIDAY2024 6:33:09 AM
Nari

सामने आया रिया के वकील का बयान, केस CBI को ट्रांसफर करने की मांग पर उठाए सवाल

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 04 Aug, 2020 02:25 PM
सामने आया रिया के वकील का बयान, केस CBI को ट्रांसफर करने की मांग पर उठाए सवाल

सुशांत सिंह राजपूत मामले में तनाव बड़ता जा रहा है। मुंबई और बिहार पुलिस एक दूसरे पर निशाने साध रहे हैं और एक दूसरे पर सहयोग न करने का आरोप लगा रहे हैं वहीं हाल ही में सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। इसके बाद रिया ने इस मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की सहायता मांगी थी। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि रिया ने इस केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए मांग की थी वहीं अब इस पर रिया के वकील सतीश का बयान सामने आया है। 

रिया के वकील ने इस मामले में कहा , ' रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसमें कहा गया था कि इस केस की जांच करना बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगी। इस केस में बिहार पुलिस के जुड़ने का कोई कानूनी आधार नहीं है। ज्यादा से ज्यादा ये जीरो एफआईआर होगी और इसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हमने ये महसूस किया है क्योंकि बिहार पुलिस को केस की जांच का हक नहीं था इसलिए उन्होंने जांच के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल किया। ऐसा करके वे हमारे देश के संघीय ढांचे पर पीछे से हस्तक्षेप कर रहे हैं।

रिया के वकील के अनुसार यह मामला CBI ट्रांसफर ही नहीं हो सकता है क्योंकि बिहार पुलिस के इससे जुड़ने का कोई आधार नहीं है। ये केस उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

वहीं आपको बता दें कि सुशांत केस में फैंस के साथ साथ सुशांत के पिता, परिवार के वकील और बिहार पुलिस का यह आरोप है कि मुंबई पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही है। 

Related News