25 APRTHURSDAY2024 5:41:52 AM
Nari

घर सजाने के लिए यूं इस्तेमाल करें पुराने Bird Cages

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 10 Jul, 2019 05:11 PM
घर सजाने के लिए यूं इस्तेमाल करें पुराने Bird Cages

पक्षियों को पानी या खाना खिलाने के लिए लगभग हर कोई अपने घर की बालकनी में बर्डकेस लगाता हैं। मगर जब ये पुराने हो जाते हैं तो इनको फैंक या घर के किसी कोने में रख दिया जाता है। मगर आप बर्डकेस का रीयूज करके अपने घर की डेकोरेशन कर सकते हैं। इससे आपकी क्रिएटिविटी भी यूज होगी और साथ ही घर की शोभा भी बढ़ जाएगी। आजकल बर्डकेस शादियों की बेस्ट थीम डेकोरेशन बना हुआ हैं। शादी या फंक्शन में इनको खास व क्रिएटिव तरीके से यूज किया जा रहा है। तो क्यों न आप भी इन डेकोरेशन टिप्स ले आइडिया लेकर अपने घर को सजाएं, ताकि घर में आए लोगों को भी पुरानी चीजों को रीयूज करने की प्रेरणा मिलें। चलिए आज हम आपको Bird Cages से घर सजाने के अलग-अलग टिप्स देंगे जिनको न सिर्फ ट्राई करें बल्कि दूसरों को भी इनकी जानकारी दें। 

 

Flowers Birdcages 

आजकल शादियों में फ्लॉवर डेकोरेशन के लिए बर्डकेस का इस्तेमाल खास हो रहा हैं जो आकर्षित भी लगते है। आप चाहे तो अपने घर की सजावट को अट्रेक्टिव दिखाने के लिए पुराने बर्डकेस में रंग-बिरंगे फूल रखकर उन्हें हैंग करें ये टेबल की शान बनाएं। आप इनको बाहर से सजाने के लिए पर्ल स्टोन्स वाली माला भी यूज कर सकते हैं। इससे घर को विंटेज लुक मिलेगी।  

PunjabKesari

Candles Birdcages 

नाइट वेडिंग में कैंडल बर्डकेस थीम काफी पॉपुलर हैं जो विंटेज लुक तो देती है लेकिन स्पैशल फिलिंग भी दिलाती है। आप चाहे तो अपने घर में इस थीम को जगह दे सकती हैं। बर्डकेस में कैंडल जलाकर लैन्टर्स की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। नहीं तो वॉल पर हैंग कर सकती हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

String of lights Birdcages 

आप डिनर पार्टी कर रहे हैं तो डेकोरेशन का यह आइडिया बेस्ट है। बर्डकेस में किसी भी कलर की एल.ई.डी लाइट्स डालकर उन्हें टेबल या किसी भी कोने में रख सकते हैं। इससे एक तो आपकी नाइट डिनर पार्टी का माहौल रोमांटिक बनेगा बल्कि मेहमानों को इससे इंस्पिरेशन भी मिलेगा। 

PunjabKesari

Birdcages With Table decor 

आपने घर में पार्टी रखी हैं तो बर्डकेस के जरिए ड्राइंग रूम की खूबसूरती भी बढ़ा सकती है। बर्डकेस में फ्लॉवर्स या फ्रूट्स डालकर उन्हें खास तरीके से डेकोरेट करके टेबल पर रखें। टेबल सजाने का यह आइडिया मेहमानों को खूब पसंद आएगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Plants Birdcages 

अगर आप घर में मिनी गार्डन बनाना चाहते है और उसमें छोटे-छोटे पौधे लगाना चाहती हैं तो बर्डकेस का इस्तेमाल करें। बर्डकेस में आर मनचाहे छोटे-छोटे सक्युलेंट्स पौधे लगाकर हैंग कर सकते है। हैंगिग बर्डकेज गार्डन आपकी घर की शोभा को दोगुणा कर देगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

Seasonal objects with Birdcages 

अगर आप चाहे तो बर्डकेस को मौसम या फेस्टीवल के हिसाब से भी डेकोरेट कर सकती हैं। आप इनमें चॉकलेट एग, इस्टर एग, बॉक्स या मौसमी फल डालकर अपने घर को अलग-अलग थीम्स से सजा सकती हैं।

PunjabKesari

Birdcages with Photo Hangs 

आप बर्डकेज का इस्तेमाल फोटो फ्रेम की तरह कर सकते हैं। बर्डकेज में अपनी फोटो लगाकर उसे दीवार या टेबल पर सजा सकती हैं। आप चाहे तो विंटेज वेडिंग थीम में भी इस प्रोजेक्ट को शामिल कर सकती हैं। 

PunjabKesari


 

Related News