25 APRTHURSDAY2024 12:31:19 PM
Nari

बिना तोड़-फोड़ और कम पैसे में इस तरह दूर करें घर के वास्तु दोष

  • Updated: 02 Jul, 2018 02:33 PM
बिना तोड़-फोड़ और कम पैसे में इस तरह दूर करें घर के वास्तु दोष

बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो वास्तु में यकीन रखते हैं और उसी हिसाब से घर का नक्शा, डेकोरेशन और फर्नीचर का सामान सेट करते हैं। मगर फिर भी कहीं ना कहीं वास्तु दोष रह ही जाता है। वास्तु दोष को खत्म करने के लिए लोग कई बार घर में तोड़-फोड़ भी तक कर देते हैं। इसमें बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं। एेसे में आज हम आपको कुछ एेसे छोटे-मोटे साधारण से वास्तु टिप्स बताएंगे जो आपके लिए बहुत हैल्पफूल हैं। 

 

1. घर की पूर्व दिशा हमेशा अन्य दिशाओं से ऊंची होनी चाहिए। अगर आपके घर की पूर्व दिशा ऊंचीं नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस दोष को खत्म करने के लिए इस दिशा में लोहे की पाइप लगा लें।

 

2. वास्तु के अनुसार रसोई के दरवाजे के सामने कभी भी बाथरूम का दरवाजा नहीं होना चाहिए। एेसा होने से घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है। इस दोष को मिटाने के लिए रसोई और बाथरूम के बीच में एक पर्दा लगा दें। ताकि ये दोनों आमने सामने न दिखाई दें। 

 

3. घर का मुख्य दरवार उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में रखा मेन गेट घर के अंदर नाकारात्मक ऊर्जा नहीं आने देता। यदि आप ने गलती से अपने घर का मुख्य द्वार किसी अन्य दिशा में बनवाया है तो गहरे लाल रंग का पेंट करने करवाएं। दरवाजे पर बाहर की तरफ सूर्य का चित्र लगा दें। 

 


4. रसोई घर के आग्नेय कोण में होनी चाहिए। यदि एेसा नहीं है तो इस दिशा में गैस, स्टोव रखें। इसके साथ ही रसोई की इस दिशा में पीले रंग का बल्ब लगा दें। इस बल्ब को जितना हो सके उतना जलाकर रखें। एेसा करने से कुछ ही देर में वास्तु दोष खत्म हो जाएगा। 

 


5. घर में तुलसी का पौधा लगाने से सारे वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। तुलसी के पौधे को एक अच्छी किस्मत का प्रतीक भी कहा जाता है। इसको घर में लगाने से बिजनेस में तरक्की मिलती है। साथ ही इसके पत्तों को खाने से सेहत अच्छी रहती है।   

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News