16 APRTUESDAY2024 3:36:47 PM
Nari

योनि इंफैक्शन में बड़े काम आएंगे ये 5 घरेलू टिप्स

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 11 Jul, 2018 12:53 PM
योनि इंफैक्शन में बड़े काम आएंगे ये 5 घरेलू टिप्स

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। उन्हीं में एक है योनि में फंगल इंफैक्शन  होना। फंगल इंफेक्शन होने पर योनि में सूजन, खुजली, जलन, लालपन और सफेद पानी जैसे समस्याएं होने लगती है। ये इंफैक्शन आपके होने वाले बच्चे के लिए बिल्कुल भी ठीक नही हैं। एेसे में समय रहते इसका इलाज करना बहुत ही आवश्यक है। अगर आपको भी गर्भावस्था या बाकि दिनों में फंगल इंफैक्शन होता है तो इन घरेलू चीजों से छुटकारा पा सकते है। तो आइए जानते हैं योनि फंगल इंफैक्शन का घरेलू इलाज। 

 

 लहसुन
लहसुन में फंगल इंफैक्शन से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। लहसुन को खाने से कुछ ही दिनों में इस प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा। आप चाहे तो रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट दो कलिया लहसुन की खा सकते हैं। मगर ध्यान रहे की अगर लहसुन को खाने से चक्कर आते हैं तो तुरंत उसका सेवन बंद कर दें। 

 

 योगर्ट  
योगर्ट में लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है जो इस इंफैक्शन से छुटकारा दिलाने का काम करता है। प्रेग्नेंसी मे जितना हो सके उतना दही खाएं। लगातार दही खाने से फंगल इंफैक्शन होने का खतरा कम रहता है। मगर ध्यान रहे कि सादा योगर्ट ही खाएं क्योंकि मीठा दही खाने से योनि में सूजन और इंफैक्शन बढ़ जाएगा। 

 

 सेब का सिरका 
सेब का सिरका भी इस समस्या से राहत दिलाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बोतल में 2 चम्मच सेब का सिरका डाल लें। अब इसमें फिल्टर पानी डालकर मिला लें। इस बोतल को बाथरूम में रखें। नहाने से पहले इस पानी को योनि के बाहर स्प्रे करें फिर उस हिस्से को पूरी तरह सूखने दें। आप ऐसा एक या दो हफ्तों तक करें।

 

 नारियल तेल
इस फंगल इंफैक्शन से राहत दिलाने के लिए नारियल तेल किसी औषधी से कम नहीं है। इस में पाए जाने वाले गुण फंगल इंफैक्शन को बढ़ने से रोकते हैं। कुछ दिनों तक नारियल तेल से बना हुआ खाना खाने से योनि फंगल इंफैक्शन दूर हो जाएगा। 

 

 मीठे का सेवन 
गर्भावस्था में इस समस्या से बचने के लिए मीठे का सेवन कम करें। ज्यादा मीठा खाना खुद इस समस्या को न्यौता देना है। यदि आप फंगल इंफैक्शन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो गर्भावस्था में मीठे का सेवन कम से कम करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News