19 APRFRIDAY2024 1:33:55 AM
Nari

इन सस्ते और पक्के नुस्खों से 1 ही दिन में गायब करें नाखूनों का पीलापन

  • Updated: 28 May, 2018 06:04 PM
इन सस्ते और पक्के नुस्खों से 1 ही दिन में गायब करें नाखूनों का पीलापन

सुंदर और चमकदार नाखून लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। मगर कई बार कैल्शियम की कमी या किसी अन्य कारण से नाखून पीले होने लगते हैं। इन पीले नाखूनों की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदा तक होना पड़ता है। यही नहीं कई बार नाखूनों के पीलेपन की वजह से आपकी पहली डेट भी खराब हो सकती हैं। एेसे में अपने पार्टनर के सामने शर्मिंदा होने से अच्छा है कि घरेलू नुस्खों को अपनाकर नाखूनों को चमकाया जाए। आज हम आपको नाखूनों को सफेद बनाने के कुछ नुस्खें बताएंगे जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। 

 

1. बादाम और जैतून का तेल
बादाम और जैतून का तेल को बराबर मात्रा में मिला। रात को सोने से पहले उंगलियों को इस में डूबो लें। अब नाखूनों की धीरे-धीरे मसाज करें। इससे रक्त संचार बढ़ेगा। नाखून मजबूत और सफेद होंगे। 


2. नींबू 
नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। यह नाखुनों को चमकाने का काम करता है। रोजाना कम से 10 मिनट के लिए नींबू को नाखूनों पर रगड़ें। कुछ दिनों तक एेसा करने से नाखून सफेद होने शुरू हो जाएंगे।  


3. टूथपेस्ट 
जैसे आप अपने दांतों को सफेद करते हैं ठीक वैसे ही टूथपेस्ट से नाखूनों को भी चमकाया जा सकता है। इसके लिए नाखूनों पर थोड़ा-थोड़ा टूथपेस्ट रखें फिर दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में दो मिनट तक रगड़े। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद में मॉइश्चराइज़र लगा लें। 

 

4. लिस्टरीन
लिस्टरीन से नाखूनों के फंगल इंफैक्शन को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए एक मग में पानी ले। दो ढक्कन लिस्टरीन डालकर। नाखूनों को 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। बाद में हाथों को तौलिए से पोछें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें।


 
5. टी-ट्री ऑयल
अपने नाखूनों पर एक ड्रॉपर की मदद से टी-ट्री ऑयल लगाएं। इसे कुछ मिनट रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।  


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News