18 APRTHURSDAY2024 8:28:39 PM
Nari

शहद और सरसों का तेल अस्थमा से दिलाएगा राहत - nari

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 17 Sep, 2018 11:33 AM
शहद और सरसों का तेल अस्थमा से दिलाएगा राहत - nari

अस्थमा सांस की बीमारी है, इसे दमा भी कहा जाता है। जब श्वसन मार्ग में सूजन पैदा हो जाए तो इससे छाती में कसाव महसूस होने लगता है। जिससे सांस लेने पर परेशानी होती है। कई बार तो खांसी भी होने लगती है। यह बीमारी वैसे तो किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन परहेज से इसे नियंत्रण में लाया जा सकता है। वहीं कुछ घरेलू उपाय भी इसमें कारगर साबित हो सकते हैं। 


1. मेथी दाना और शहद 
एक लीटर पानी में 1 चम्मच मेथी दाना डालकर आधा घंटा उबाल लें। इसे छानकर थोड़ा-सा अदरक का रस और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। रोजाना सुबह पीने से फायदा मिलता है।

PunjabKesari

2. आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवला सेहत के लिए बहुत बढ़िया है। एक छोटा चम्मच आंवला पाऊडर में डालकर मिक्स करें। हर रोज इसका सेवन करने से भी फायदा मिलता है। 

PunjabKesari

3. शहद 
शुद्ध शहद कटोरी में ले कर इसे सूंघने से भी सांस लेने की परेशानी दूर हो जाती है। 

PunjabKesari

4. सरसों का तेल 
सरसों को तेल में कपूर डालकर गर्म कर लें। इस तेल से सीने और पीठ की मालिश करें। दिन में 2-3 बार मालिश करने से आराम मिलता है। 

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News