23 APRTUESDAY2024 7:42:49 PM
Nari

रेखा का दर्द बयां करती किताब, ना पिता ना ससुराल का मिला सुख!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 16 May, 2020 01:43 PM
रेखा का दर्द बयां करती किताब, ना पिता ना ससुराल का मिला सुख!

एवरग्रीन ब्यूटी 'रेखा' आज भी लोगों के दिलों में राज करती है।मगर उनके दिल में कौन राज करता है इसका आजतक किसी को पता नहीं है। रेखा ने जितनी ऊचांइयाँ अपने करियर में देखी है उतनी ही जिल्लत अपनी निजी जिंदगी में सही है। जी हां, रेखा की पर्सनल लाइफ बहुत ही निराशाजनक थी। रेखा की लाइफ में बहुत से मर्द आए मगर कोई भी उनकी लाइफ में ज्यादा देर तक रह नही पाया। रेखा शुरू से ही किसी भी अभिनेता पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थी। मगर एक एक्टर से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। वो कोई और नहीं बल्कि विनोद मेहरा थे। 

punjab kesari

रेखा उनसे इतना प्यार करती थी कि उन्होंने विनोद के साथ रहने का फैसला कर लिया। मगर 2 प्यार करने वालों के बीच यह जमाना हमेशा आ ही जाता है। रेखा और विनोद ने अपने घर वालों से बिना पूछे शादी कर ली। शादी के बाद जैसे ही रेखा अपने ससुराल गई तो उनका स्वागत एक नई-नवेली दुल्हन की तरह नहीं बल्कि बहुत ही बेइज्जती के साथ हुआ था। उनकी सास ने उन्हें दरवाजे पर देखते ही उनपर चिल्लाना शुरू कर दिया था। यही-नहीं रेखा की सास ने आलता की थाल रखने की जगह उनकी चप्पलों से पिटाई की थी।  आरती तो छोड़ो उनका स्वागत ही चप्पलों से हुआ था। इस बात को रेखा सहन नहीं कर पाई और अपनी इज्जत बचाने के लिए वो अपने ससुराल का त्याग कर वहां से चली गई। 

punjab kesari

कुछ समय बाद विनोद का निधन हो गया। मगर तब तक रेखा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी थी। रेखा ने मुकेश अग्रवाल से दूसरी शादी कर ली। वो उनके साथ बहुत खुश थी मगर किसी कारणवश मुकेश भी इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। या यूं कह लीजिए की वो रेखा को इस दुनिया में अकेला छोड़ कर चले गए। 

punjab kesari

सालों तक रेखा शायद उनके ही नाम का सिन्दूर अपनी मांग में लगाती थी। मगर लोगों का कहना है कि इस सिन्दूर की वजह अमिताभ बच्चन ही थे। रेखा की लाइफ पर किताब लिखने वाले यासिफ उस्मान का कहना है कि रेखा के सिन्दूर पर सिर्फ और सिर्फ उनके प्यार मुकेश अग्रवाल का ही नाम है। उन्होंने अपना सारा दर्द इस किताब में ही लिखवा डाला था। अब ससुराल में चप्पलों के स्वागत से लेकर सिन्दूर पर किसका नाम लिखा है यही सवाल लोग आजतक रेखा से पूछना चाहते है। क्या आप भी यही जानना चाहते है ? 

Related News