25 APRTHURSDAY2024 7:20:57 AM
Nari

टीवी सेट पर शुरू हुआ इन सेलेब्स का प्यार और बन गए Real Life के कपल्स

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 26 Jun, 2019 12:15 PM
टीवी सेट पर शुरू हुआ इन सेलेब्स का प्यार और बन गए Real Life के कपल्स

टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनकी लवस्टोरी शो के सेट पर शुरु हुई। इन सेलेब्स की शो के सेट पर हुई दोस्ती धीरे-धीेरे प्यार में बदल गई। चलिए हम आपको इस पैकेज में उन्ही सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिन्हें टीवी शो के दौरान प्यार हुआ और वह रियल लाइफ कपल बन गए। 

 

रवि दुबे और सरगुन मेहता

टीवी के फेमस कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। आज ये दोनों टीवी के फेमस कपल्स में से एक है। 

PunjabKesari

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक की मुलाकात भी एक शो के सेट पर हुई थी। दोनों नच बलिए 8 की ट्रॉफी जीत चुके है। एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने धूमधाम से शादी की। 

PunjabKesari

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का प्यार रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 में परवान चढ़ा था। दोनों एक दूसरे के प्यार में एेसे डूबे की हमेशा साथ रहने का फैसला ले लिया। पिछले साल ही दोनों शादी के बंधन में बंधे है। 

PunjabKesari

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

बिग बॉस-12 की विनर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर मिले थे। दोनों सीरियल में पति-पत्नी का रोल प्ले कर रहे थे। 3 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल दोनों ने शादी की है। 

PunjabKesari

रोशेल राव और कीथ सिकेरा

रोशेल राव और कीथ सिकेरा की लवस्टोरी भी बिग बॉस के घर ही शुरू हुई थी। 2018 में दोनों ने शादी की। कीथ पहले से शादीशुदा थे। दोनों अब अपनी लाइफ में खुश है। 

PunjabKesari

सुयश राय और किश्वर मर्चेंट

टीवी एक्टर सुयश और किश्वर ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। टीवी पर दोनों एक ही सीरियल में मां-बेटे का रोल कर रहे थे।   

PunjabKesari
 

Related News