सब्यसाची अपने ब्राइडल फैशन डिजाइन के लिए बहुत मशहूर है। उनके बनाए हुए आउटफिट्स ने पूरी दुनिया में एक नया फैशन ट्रेंड शुरू किया है। ब्राइड्स क्लासिक रेड के अलावा भी अलग रंगो के लहंगों में नजर आई है। उनके डिजाइन किए गए खूबसूरत लहंगों में दुल्हन की चमक में चार चांद लग ही जाते है। शायद इसलिए रियल ब्राइड्स ने सब्यसाची कलेक्शन को पहनकर अपने लुक को ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों टच दिया है। चलिए आपको उनके द्वारा डिजाइन की गई बेस्ट ड्रेसेज की एक झलक दिखाते है।
मेहंदी ग्रीन लहंगे में यह दुल्हन बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लग रही है। इस आउटफिट की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत ही लाइट वेट है। इस ब्रोकेड फैब्रिक को बहुत ही सिंपल रखा गया है। अगर आप ध्यान से देखें तो दुपट्टा व्हाइट फ्लोरल डिजाइन का है जिसपर ग्रीन ब्रोकेड बोर्डर है। इस दुल्हन ने अपने लुक को बड़ा ही बेहतरीन रखा है। आप भी इस ब्राइड की तरह जेमस्टोन वाला नेकलेस पहन सकती है। अपने हेयरस्टाइल को सिंपल रखते हुए आप भी मांगटीका जरूर पहनें।
आइवरी ब्राइडल आउटफिट बहुत ही अलग आईडिया है और इस रियल ब्राइड ने अपने लुक से सबको इम्प्रेस किया है। अगर आपको कुछ अलग करना है तो आप इस आउटफिट के साथ ग्रीन जेमस्टोन वाला हार पहन सकते है।
रेड क्लासिक लहंगे में यह ब्राइड बहुत ही खूबसूरत लग रहीं है।
पीच शिमरी वर्क किया हुआ यह लहंगा किसी भी ब्राइड की शोभा बढ़ाने के काम आएगी।
साइना नहवाल ने सब्यसाची का रॉयल ब्लू लहंगा अपनी स्पेशल दिन के लिए चूज किया था।
प्रियंका चोपड़ा ने रेड शिमरी लहंगा पहन कर अपने विदेशी बारातियों का सारा ध्यान अपनी तरफ कर लिया था।
दीपिका पादुकोण ने भी सब्यसाची के लहंगे को ही अपनी पसंद बनाई।
इस विदेशी ग्रूम की देसी दुल्हनिया बड़ी ही खूबसूरत और स्वेगी लग रही है।
इस देसी दूल्हे की विदेशी दुल्हन भी इस सब्यसाची लहंगे में बहुत उम्दा लग रहीं है।
रेड एक क्लासिक कलर है और यह दुल्हन इस लहंगे में बहुत क्यूट लग रही है।
फॉरेस्ट ग्रीन लहंगे के साथ राजस्थानी दुपट्टा बहुत ही अच्छा लग रहा है।
यह पिंकिश लहंगा तो हर लड़की का फेवरेट ही है।
यह लुक सबसे ज्यादा सराहा गया था।