चाहे बॉलीवुड स्टार्स ट्रोल हो या उनकी तारीफों के पुल बांधे गए हो, हर कोई उन्हें और उनके स्टाइल से जरूर प्रभावित होता है। सेलेब्रिटी की शादी से न जानें कितने लोग इम्प्रेस होकर अपनी शादी का भी सेम ही थीम रखते है। मगर यहीं नहीं इंडियन ब्राइड्स तो स्टार ब्राइड की लुक्स को इस तरह कॉपी करती है जैसे कि वो भी उनकी तरह दिखने लगेंगी। पर इस दुल्हन ने तो कमाल ही कर दिया। यह रियल ब्राइड (Deepika Gauba) दीपिका गौबा ने तो आउटफिट कॉपी किया मगर अपने स्टाइल से दुल्हनों के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है। चलिए आपको इस ब्राइड के लुक की एक झलक दिखाते है।
इस ब्राइड ने 'अनुष्का शर्मा' जैसा लिबास कैरी किया था। मगर उनका पूरा लुक अनुष्का जैसा नहीं था। यह भी कहा जा सकता है कि दीपिका का लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का से बेहतर था। दीपिका ने सिंपल ब्लाउज की जगह रेड फैब्रिक पर गोल्डन कलाकारी वाले स्टाइल को चूज किया। अपने बालों का जुड़ा करने की बजाए उन्होंने अपने बाल खुले रखें। हेयरस्टाइल सॉफ्ट कर्ल्स करवा यह साबित कर दिया कि पारंपरिक लिबास से नहीं दुल्हन अपनी सोच से खूबसूरत लगती है।
शायद उनके लिबास से ज्यादा उनकी हंसी सबको दीवाना कर रहीं थी। उन्होंने कुंदन सेट नेकलेस से अपनी शोभा पर चार चांद लगाए थे। दीपिका ने अपने मेकअप को बहुत कम रखा था। मगर उनका सिंपल दुपट्टा उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। यहीं वजह है कि उनका सिंपल और सोबर लुक भी बहुत अच्छा लग रहा था।
इस ब्राइड की तरह आप भी बॉलीवुड दीवाज के ऑउटफिट को कॉपी कर सकती है मगर अपना ट्रेंड सेट करने के लिए अपना स्टाइल का तड़का जरूर लगाए क्योंकि शादी तो आपकी ही है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP