25 APRTHURSDAY2024 11:39:55 AM
Nari

फिल्मी Kiss से शुरू हुई थी दीपवीर की लवस्टोरी, वहीं अनुष्का को जड़ा था थप्पड़

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 06 Jul, 2019 06:52 PM
फिल्मी Kiss से शुरू हुई थी दीपवीर की लवस्टोरी, वहीं अनुष्का को जड़ा था थप्पड़

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थ डे के मौके पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका लुक क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है।  6 जुलाई 1985 को जन्में रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपने नाम में से भावनानी इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत अधिक लंबा था।

एक्टिंग से पहले कॉपीराइटर का काम करते थे रणवीर

एक्टिंग से पहले मुंबई में उन्होंने एडवर्टाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था। एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया था कि उन्हें पहली फिल्म हासिल करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। रणवीर ने कहा वह काम पाने के लिए दूसरों के फोन से डायरेक्टर्स के नंबर चुराया करता थे। नंबर पर रोजाना मैसेज डालते थे कि वो काम पाना चाहते हैं।
PunjabKesari

तकरीबन 8-10 महीने के बाद उन्हें शानू की कॉल आई और उन्होंने कहा कि यशराज फिल्म्स एक नए लड़के की तलाश में हैं। वो फिर ऑडिशन के लिए गए जिसके बाद उन्हें फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करने का मौका मिला। पहली फिल्म साइन करते वक्त वो रो पड़े थे। 

जब अनुष्का को मारा था थप्पड़ 

'बैंड बाजा बारात' की शूटिंग के दौरान रणवीर ने एक सीन के दौरान अनुष्का शर्मा को थप्पड मार दिया था। दरअसल एक सीन में रणवीर और अनुष्का को झगड़ा करना था। रणवीर शॉट में इतना डूब गए हैं कि वो अपनी एनर्जी को कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने अनुष्का को थप्पड़ मार दिया। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगी। बचपन में रणवीर काफी मोटे थे और 16 साल की उम्र से उन्होंने वजन कम करना शुरू किया। रणवीर अब तक अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

पिछले साल दीपिका पादुकोण से की शादी

पिछले साल रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी की। दोनों की गिनती इंडस्ट्री में हॉट कपल में की जाती है। दोनों ने एक-साथ कई फिल्मों में काम किया लेकिन इससे पहले ही रणवीर दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे। एक इंटरव्यू में रणवीर ने अपनी लवस्टोरी बताते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार दीपिका को मकाउ में हुए Zee Cine Awards में देखा था। दीपिका को देखते ही वह उनपर फिदा हो गए। 
PunjabKesari

किस ले आया दोनों को करीब

इसके बाद दोनों ने एक-साथ फिल्म की गोलियों की रासलीला-रामलीला। फिल्म के गाने 'अंग लगा दे' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।
PunjabKesari

वैनिटी वैन में घंटों बिताते थे वक्त

यही नहीं, दोनों सेट पर आते तो एक-दूसरे को बेबी कहकर बुलाते,साथ खाना खाते। शूटिंग ना होने परवैनिटी वैन में घंटों वक्त बिताते। फिल्म बाजीराव मस्तानी में दोनों की केमिस्ट्री देखकर सबको पता लगा कि यह रिश्ता उम्रभर का है। रणवीर के लिए खुद से ज्यादा दीपिका का करियर मायने रखता था। वह पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने दीपिका को हॉलीवुड जाने की सलाह दी थी।

साल 2015 में हुए IIFA अवॉर्ड में रणवीर ने दीपिका के सामने घुटनों पर बैठकर गाना राम चाहे लीला गाया, जिसपर दीपिका शर्माए बिना नहीं रह पाईं। बाद में दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे। दोनों के अफेयर को लेकर काफी खबरें आने लगी थीं। बता दें कि रणवीर अक्सर अपनी बोल्ड स्टेटमेंट्स और अजीबो गीब फैशन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 


 
 
 

 


 

Related News