दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा शादी की बातों को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ दीपिका और रणवीर के फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, दीपिका और रणवीर नवंबर महीने में शादी कर सकते हैं। मीडिया में आ रहीं खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, दोनों इटैलियन रीति-रिवाज शादी करेंगे।
रणवीर और दीपिका ने पहली बार 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में काम किया था। साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। तब से लेकर अब तक दोनों साथ हैं और जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP