बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता रणवीर सिंह अपने एक लुक के लिए लाइमलाइट में आ चुके है। दोनों ने ही एक तरह की आउटफिट पहनी है। दोनों एक्टर्स इस लुक में एक से बढ़कर एक लग रहे है। मगर इस फॉर्मल लुक में पहले रणवीर नजर आए थे। जिस वजह से सोनाक्षी का अंदाज फैंस को बासी लग रहा है। सूत्रों की मानें तो दोनों ने एक ही डिजाइनर की आउटफिट पहनी है। चलिए आपको इन दोनों के लुक की एक झलक दिखातें है।
रणवीर ने यलो कलर का थ्री पीस सूट पहना हुआ है और टीमअप करने के लिए चश्मा भी पीले रंग का लगाया हुआ है।फैंस को रणवीर सिंह का ये अजीबो-गरीब और स्टाइलिश लुक काफी पसंद आ रहा है।
बतादें की रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 83 में काफी बिजी है। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स से अपना लुक पूरा किया है।
सोनाक्षी ने पीले रंग का सूट पहना है जिसके साथ ग्रे कलर की क्रॉप-टॉप और उन्होंने भी टीमअप करने के लिए येलो चश्मा लगाया हुआ है।
फुटवियर में स्टिलेटो से अपने लुक को बेहतरीन बनाया है। बालों को सॉफ्ट-कर्ल से बेहतरीन लुक दिया है।
आप खुद तय करें कि आपको किसका लुक बेहतर लगा ?
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP