कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रंभा का आज जन्मदिन हैं। 1976 को आंध्र प्रदेश में जन्मी रंभा का रियल नेम विजयलक्ष्मी है। 1992 में तेलुगु फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' से उन्होंने एक्टिंग करियर शुरु किया। रंभा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में डेब्यू किया। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जल्लाद' थी। इसके बाद इनकी कई फिल्में आईं लेकिन सलमान खान के साथ की 'जुड़वां' और 'बंधन' फिल्म सुपरहिट रही। रंभा को लोग दिव्या भारती की हमशक्ल भी कहते थे।
शादी के बाद बनाई फिल्मों से दूरी
कई स्टार्स के साथ फिल्में कर चुकी रंभा लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2011 में आई मलयाली फिल्म 'फिल्मस्टार' थीं। 2010 में रंभा ने बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से तिरुमाला में शादी की। शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गई। शादी के बाद उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह पहले से शादीशुदा थे लेकिन रंभा को शादी के वक्त यह बात पता नहीं थी।
पूरी तरह बदला रंभा का लुक
90 दश्क की एक्ट्रेस रंभा का लुक अब पूरी तरह बदल चुका है। वह पहले की अपेक्षा अब काफी बदल चुकी है। रंभा की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। रंभा लाइमलाइट में तब आई जब 40 की उम्र में मां बनीं। बीते साल 23 सितबंर को रंभा ने बेटे को जन्म दिया। उनका यब तीसरा बच्चा है। इससे पहले वह दो बेटियों की मां है। कहा जाता है कि शादी के कुछ साल बाद ही रंभा का अपने पति के साथ मनमुटाव शुरू हो गया था। खबरें की मानें तो ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए काफी परेशान करते थे जिसके चलते उन्होंने पति से अलग होने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर रंभा काफी एक्टिव रहती है और अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।